लाइव न्यूज़ :

आईएनएस ऐरावत सिंगापुर से राहत सामग्री लेकर रवाना होने के लिए तैयार है

By भाषा | Updated: May 5, 2021 17:49 IST

Open in App

सिंगापुर, पांच मई भारतीय नौसेना का आईएनएस ऐरावत 3650 ऑक्सीजन सिलेंडर और सांद्रक समेत कोविड राहत सामग्री लेकर यहां चांगी नौसेना अड्डे से बुधवार को वतन वापसी के लिए तैयार है।

भारतीय उच्चायोग ने यहां यह जानकारी दी।

इस सामग्री में आठ आईएसओ क्रायोजेनिक ऑक्सीजन टैंक शामिल है जो टाटा समूह के आईटीसी और लिंडे गैस लिमिटिड के बीच पृथक वाणिज्य करार का हिस्सा है।

यह पोत ‘ऑपरेशन समुद्र सेतू2’ के तहत दो मई को विशाखापत्तनम से यहां आया था। भारतीय नौसेना ने अन्य देशों से ऑक्सीजन और अन्य सामान को ले जाने में मदद के लिए यह अभियान शुरू किया है।

भारतीय उच्चायोग ने कोविड-19 से निपटने के वास्ते भारत के लिए जरूरी राहत सहायता जुटाने के लिए भारतीय समुदाय और सिंगापुर में भारतीय शुभचिंतकों की कोशिशों की सराहना की।

उसने कहा कि राहत प्रयास अगले कुछ और दिन जारी रहेंगे, क्योंकि भारतीय नौसेना का दूसरा पोत सिंगापुर पहुंच रहा है। अगले हफ्ते विमानों के जरिए टैंक भी भेजने का कार्यक्रम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!