लाइव न्यूज़ :

उद्योगपति स्वराज पॉल की कंपनी टेक्सास में तैयार करेगी विशाल इस्पात पाइप मिल

By भाषा | Updated: June 8, 2021 11:18 IST

Open in App

(सीमा हाकू काचरू)

ह्यूस्टन, आठ जून भारतीय मूल के उद्योगपति लॉर्ड स्वराज पॉल के कारोबारी समूह ‘कपारो’ की अनुषांगिक कंपनी ‘बुल मूसे ट्यूब’ (बीएमटी) ने टेक्सास में प्रति वर्ष 3,50,000 टन इस्पात एवं स्प्रिंकलर पाइप मिल का निर्माण करने की योजना की घोषणा की है।

कंपनी की सिंटन में संयंत्र लगाने की योजना है और इसके वर्ष 2023 की शुरुआत से ही उत्पादन शुरू करने की उम्मीद है। ‘कपारो’ के अध्यक्ष पॉल ने ‘पीटीआई-भाषा’ से टेलीफोन पर बातचीत में कहा कि टेक्सास में प्रस्ताविक संयंत्र अमेरिका में उनका सातवां और उत्तर अमेरिका में आठवां संयंत्र होगा। यह संयंत्र जर्मनी की कंपनी ‘एसएमएस’ समूह के साथ साझेदारी में स्थापित किया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘संयंत्र के निर्माण में 20-25 करोड़ डॉलर का खर्च आने का अनुमान है।’’ इस योजना की औपचारिक घोषणा चार जून को की गई थी और संयोग से उस दिन पॉल के बेटे अंगद पॉल का जन्मदिन था। अंगद की 2015 में मौत हो गई थी, उस वक्त उनकी उम्र 45 वर्ष थी। अंगद 1996 से कपारो इंडस्ट्रीज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी थे।

पॉल ने कहा,‘‘ नए संयंत्र का निर्माण बीएमटी के लिए शानदार परियोजना है और मेरे बेटे को श्रद्धांजलि है, जिसका जन्म चार जून को हुआ था।’’ उन्होंने कहा कि उत्तर अमेरिका में कपारो का कारोबार बढ़ाते हुए अंगद पॉल की ऊर्जा और उनके जोश को सवैद याद रखा जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!