लाइव न्यूज़ :

Indonesia: सिदोअर्जो में भरभरा कर गिरी इस्लामिक स्कूल की इमारत, 65 छात्र मलबे में दबे; कई बच्चे के मौत की आशंका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 30, 2025 09:35 IST

Indonesia: घटना के आठ घंटे से अधिक समय बाद पुलिस, सैन्यकर्मी एवं बचावकर्मी आठ घायलों को बाहर निकालने में सफल रहे।

Open in App

Indonesia: इंडोनेशिया के सिदोअर्जो में इस्लामिक स्कूल की इमारत ढहने से एक छात्र की मौत हो गई और कम से कम 65 छात्रों के मलबे में दबे होने की आशंका है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सिदोअर्जो के ईस्ट जावा कस्बे में इस्लामिक स्कूल ‘अल खोजिनी इस्लामिक बोर्डिंग स्कूल’ की इमारत ढहने की सूचना मिलने के बाद बचावकर्मी, पुलिस एवं सैन्यकर्मी पूरी रात राहत एवं बचावकार्य में जुटे रहे। स्कूल की इमारत जर्जर हालत में थी। घटना के 12 घंटे से भी अधिक समय बाद मंगलवार सुबह छात्रों को बाहर निकालने के प्रयास जारी रहे।

उन्होंने बताया कि घटना में एक छात्र की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए तथा कम से कम 65 छात्रों के मलबे में दबे होने की आशंका है। इन छात्रों की उम्र 12 से 17 वर्ष के बीच है। घटना के आठ घंटे से अधिक समय बाद पुलिस, सैन्यकर्मी एवं बचावकर्मी आठ घायलों को बाहर निकालने में सफल रहे।

बचावकर्मियों को इस दौरान और शव भी दिखे, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। प्रांतीय पुलिस के प्रवक्ता जूल्स अब्राहम अबास्ट ने बताया कि छात्र उस इमारत में दोपहर की नमाज अदा कर रहे थे। इमारत का अनधिकृत विस्तार किया जा रहा था, तभी अचानक वह गिर गई। 

टॅग्स :इंडोनेशियाईमारत गिरने की दुर्घटनाIslamic
Open in App

संबंधित खबरें

भारतGujarat: वडोदरा में दर्दनाक हादसा, इमारत की बालकनी भरभरा कर गिरी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भारतगुरुग्राम में निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरने से हादसा, 7 मजदूरों की मौत; कई अब भी फंसे

विश्वसो रहे थे लोग, 16 बुजुर्ग जिंदा जले, इंडोनेशिया के वृद्धाश्रम में भयावह हादसा

क्रिकेट1 ओवर में 5 विकेट! इंडोनेशिया के गेंदबाज ने T20I में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

विश्व34 लोगों को ले जा रही बस टोल रोड पर नियंत्रण खो बैठी और कंक्रीट से टकराने के बाद पलटी, 16 की मौत, 5 की हालत गंभीर और 13 नाजुक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!