लाइव न्यूज़ :

अंतरराष्ट्रीय एमी पुरस्कार में भारत को मिली निराशा

By भाषा | Updated: November 23, 2021 11:38 IST

Open in App

न्यूयॉर्क (अमेरिका), 23 नवंबर अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी, कॉमेडियन वीर दास और अदाकारा सुष्मिता सेन अभिनीत सीरीज ‘आर्या’..... सभी को अंतरराष्ट्रीय एमी पुरस्कार 2021 में निराशा का सामना करना पड़ा। हालांकि, दास ने कहा कि पुरस्कार समारोह में देश का प्रतिनिधित्व करना ही ‘‘सम्मान’’ की बात है।

सिद्दीकी को नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘सीरियस मैन’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की श्रेणी में नामित किया गया था। इस श्रेणी में स्कॉटिश अभिनेता डेविड टेनेंट ने जीत हासिल की है।

दास को नेटफ्लिक्स कॉमेडी स्पेशल ‘वीर दास: फॉर इंडिया’ के लिए कॉमेडी श्रेणी में नामित किया गया था। इस श्रेणी में ‘कॉल माय एजेंट’ सीजन-4 को पुरस्कार मिला। वीर दास ने कहा कि उन्हें भी फ्रेंच ड्रामा काफी पसंद है।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘ मुझे अंतरराष्ट्रीय एमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ कॉमेडी की श्रेणी में नामित किया गया था। ‘कॉल माई एजेंट’ एक बेहतरीन शो है। मुझे जीतना पसंद है... लेकिन देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए काफी सम्मान की बात है।’’

दास इन दिनों ‘ऑय कम फ्रॉम टू इंडिया’ कविता के लिए विवादों में चल रहे हैं। उन्हें वाशिंगटन में किए गए इस शो के लिए काफी सराहना भी मिली और कुछ नाराज लोगों ने उनके खिलाफ पुलिस शिकायत भी दर्ज की है।

ओवर द टॉप (ओटीटी) मंच ‘डिज्नी+हॉटस्टार’ की सीरीज ‘आर्या’ को सर्वश्रेष्ठ ड्रामा की श्रेणी में नामित किया गया था। हालांकि, इस श्रेणी में इज़राइल की सीरीज ‘तेहरान’ को पुरस्कार से नवाजा गया।

सीरीज के निर्देशक राम माधवानी ने हालांकि सोमवार को पुरस्कार जीतने की उम्मीद जाहिर की थी। उन्होंने कहा था, ‘‘ यहां हम 16 घंटे का सफर तय करके आए हैं, हम उम्मीद कर रहे हैं कि जब हम वापस जाएंगे तो जीत कर जाएंगे, लेकिन न भी जीते तो नामांकित होना भी बहुत बड़ी बात है।’’

निर्देशक रिची मेहता की ‘दिल्ली क्राइम’ को पिछले साल सर्वश्रेष्ठ ड्रामा सीरीज की श्रेणी में एमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला