लाइव न्यूज़ :

जातीय हिंसा आदि पर भारत की चिंता का जिक्र यूएनएससी वक्तव्य में किया गया

By भाषा | Updated: October 10, 2021 12:21 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, 10 अक्टूबर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) ने आईएसआईस द्वारा अफगानिस्तान में मस्जिद पर किए गए नृशंस आतंकवादी हमले तथा संकटग्रस्त देश में धार्मिक संस्थानों पर हाल में किए गए अन्य हमलों की कड़ी निंदा की। इस विषय में भारत ने जिन बातों का उल्लेख किया था, उनका बयान में विशेषतौर पर जिक्र किया गया।

पंद्रह सदस्यीय यूएनएससी ने शनिवार को प्रेस वक्तव्य जारी किया जिसमें सदस्य देशों ने आठ अक्टूबर को अफगानिस्तान में हुए नृशंस एवं कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की। इसमें कहा गया, ‘‘इस्लामिक स्टेट इन इराक एंड लेवंट से संबंधित संगठन इस्लामिक स्टेट इन खुरासान प्रांत द्वारा किए गए हमले में 150 लोग मारे गए तथा बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए। मस्जिद पर हमले के बाद अफगानिस्तान में धार्मिक संस्थानों पर हाल में भी अन्य हमले हुए।’’

इस्लामिक स्टेट के आत्मघाती हमलावर ने शिया मस्जिद के भीतर हमला किया था।

सूत्रों ने बताया कि भारत ने दो पहलुओं को लेकर मजबूत रूख जताया था जिसके चलते प्रेस वक्तव्य में इनका जिक्र किया गया।

वक्तव्य में जातीय प्रकृति के आतंकवादी हमले का स्पष्ट जिक्र है। इसमें कहा गया कि न केवल अफगानिस्तान बल्कि पाकिस्तान में भी शिया समुदाय से जुड़े संस्थानों पर आतंकवादी हमले हो रहे हैं। भारत ने जिस दूसरे पहलू का पुरजोर तरीके से जिक्र किया था वह है अल्पसंख्यक धार्मिक संस्थानों पर हमले।

सूत्रों ने बताया कि इन संदर्भों को हटाने, बदलने या इनका हल्के तरीके से जिक्र करने के प्रयासों को भारत ने अस्वीकार कर दिया और अपने दृढ़ रुख पर कायम रहा। उसने कहा कि हिंसा की जातीय प्रकृति और अन्य अल्पसंख्यक संस्थानों को निशाना बनाए जाने की बात को वक्तव्य में शामिल किया जाना चाहिए। सूत्रों ने कहा कि भारत के रुख को स्वीकार किया गया और उसके बाद ही वक्तव्य जारी किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना