लाइव न्यूज़ :

भारतीय छात्रा ने नए वैश्विक पुरस्कार के लिए अंतिम 10 में जगह बनाई

By भाषा | Updated: October 14, 2021 19:50 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 14 अक्टूबर भारत की एक प्रतिभाशाली छात्रा को एक नए वैश्विक पुरस्कार के लिए अंतिम 10 प्रतिभागियों में शामिल किया गया है। चेग डॉट आर्ग ग्लोबल स्टूडेंट प्राइज, 2021 के तहत किसी ऐसे असाधारण प्रतिभाशाली विद्यार्थी को एक लाख अमेरिकी डॉलर का पुरस्कार मिलेगा जिसने शिक्षा और समाज पर वास्तविक असर डाला है।

झारखंड की 18 वर्षीय सीमा कुमारी ने प्रतिष्ठित हार्वर्ड विश्वविद्यालय में पढ़ाई शुरू की है। सीमा को दुनियाभर के 94 देशों के 3,500 से अधिक आवेदकों में से चुना गया।

सीमा ने अपने गांव की बाल विवाह सहित विभिन्न रूढ़ियों का सामना करते हुए महिला सशक्तिकरण संगठन ‘युवा’ की मदद से अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित किया।

सीमा ने अंतिम 10 प्रतिभागियों में जगह बनाने पर खुशी जताते हुए कहा कि वह इससे उत्साहित हैं और उन्हें उम्मीद है कि उन्हें संगठन ‘युवा’ के लिए और अधिक मदद मिलेगी और उनकी तरह और भी कई लड़कियों को बाल विवाह से बचने तथा आर्थिक रूप से स्वावलंबी होने में मदद मिलेगी।

सीमा ने ‘युवा’ द्वारा संचालित एक फुटबॉल टीम में खेलना शुरू किया था और बाद में उन्होंने अन्य बच्चों को भी फुटबॉल खेलना सिखाया। सीमा युवतियों के लिए विभिन्न विषयों पर कार्यशालाएं चलाती हैं जिससे उन्हें आत्मविश्वास हासिल करने में मदद मिलती है।

सीमा ने छात्रवृत्ति के साथ 2021 में हार्वर्ड विश्वविद्यालय में अपनी पढ़ाई शुरू की है। सीमा ने कहा कि यदि उन्हें यह पुरस्कार मिलता है तो वह मिलने वाली राशि का उपयोग अपने गांव की महिलाओं की मदद के लिए एक छोटा व्यवसाय शुरू करने में करेगी।

पुरस्कार के विजेता की घोषणा 10 नवंबर को पेरिस में यूनेस्को मुख्यालय में एक डिजिटल समारोह में की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक