लाइव न्यूज़ :

जम कर डांस और फिर हो गया मर्डर! कनाडा में भारतीय मूल के गैंगस्टर की हत्या, शादी समारोह से बाहर आते ही हमलावरों ने बरसाई गोलियां

By विनीत कुमार | Updated: May 29, 2023 14:06 IST

कनाडा में भारतीय मूल के एक गैंगस्टर अमरप्रीत (चक्की) सामरा की कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार यह गैंगवॉर का नतीजा हो सकता है। अमरप्रीत मूल रूप से पंजाब का है।

Open in App

ओटावा: कनाडा के वैंकूवर शहर में 28 साल के अमरप्रीत (चक्की) सामरा की एक विवाह कार्यक्रम स्थल के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। अमरप्रीत मूल रूप से पंजाब का है और कनाडा पुलिस के सबसे 'हिंसक गैंगस्टर्स' की लिस्ट में उसका नाम शामिल था। माना जा रहा है कि अमरप्रीत की हत्या एक गैंगवार का नतीजा है। उसे गोली किन लोगों ने मारी, इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आ सकी है।

स्थानीय समाचार पत्र वैंकूवर सन की रिपोर्ट के अनुसार अमरप्रीत सामरा फ्रेजर स्ट्रीट पर रात 1:30 बजे के आसपास गोली मारे जाने से करीब 30 मिनट पहले शादी समारोह में आए अन्य मेहमानों के साथ फ्रेजरव्यू बैंक्वेट हॉल में डांस फ्लोर पर था। सामरा और उसका बड़ा भाई रविंदर, जो एक गैंगस्टर भी है, दोनों को शादी में आमंत्रित किया गया था। दोनों यूएन गैंग से जुड़े हुए थे।

घटना के बाद शादी में कुछ मेहमानों ने मीडियाकर्मियों को बताया कि कुछ अज्ञात लोग हॉल में चले आए और डीजे को संगीत बंद करने का आदेश दिया। उस समय कार्यक्रम स्थल पर करीब 60 मेहमान मौजूद थे।

पुलिस के बयान में कहा गया है, 'कई 9-1-1 कॉल करने वालों ने बताया कि फ्रेजर स्ट्रीट और साउथ ईस्ट मरीन ड्राइव के पास दक्षिण वैंकूवर बैंक्वेट हॉल के बाहर 1:30 बजे एक व्यक्ति को गोली मार दी गई थी। गश्ती अधिकारियों ने पैरामेडिक्स के आने तक पीड़ित पर सीपीआर किया, लेकिन उसे लगी चोटों से उसकी मौत हो गई।'

जांचकर्ताओं का मानना ​​है कि यह जारी गैंगवॉर से संबंधित था और अमरप्रीत को टार्गेट पर उस पर हमला किया गया। फिलहाल पूरे मामले की पुलिस द्वारा जांच जारी है। पुलिस ने अपील की है कि जिस किसी के पास भी ऐसी जानकारी है जो जांचकर्ताओं की सहायता कर सकती है, वह वैंकूवर पुलिस होमिसाइड यूनिट को 604-717-2500 पर कॉल कर सकता है।

इससे पहले अगस्त 2022 में कनाडा की पुलिस ने गैंगवॉर से संबंधित हिंसा से जुड़े 11 लोगों के बारे में एक दुर्लभ चेतावनी जारी की थी। पुलिस ने लोगों को उनके पास जाने से बचने की चेतावनी दी थी। चेतावनी में जिन 11 लोगों का जिक्र किया गया है, उनमें अमरप्रीत और उसके भाई रविंदर सहित नौ पंजाब मूल के थे। ब्रिटिश कोलंबिया पुलिस ने कहा कि वे प्रांत में कई हत्याओं और गोलीबारी से जुड़े थे। इसलिए जनता से उनके पास जाने बचने के लिए कहा गया था।

टॅग्स :कनाडाहत्याक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल