लाइव न्यूज़ :

दक्षिण अफ्रीका में भारतीय मूल के एक दंपती की करंट लगने से मौत

By भाषा | Updated: June 15, 2021 10:48 IST

Open in App

(फाकिर हसन)

जोहानिसबर्ग, 15 जून दक्षिण अफ्रीका में भारतीय मूल के एक युवा दंपती की करंट लगने से मौत हो गई। दो सप्ताह पहले ही इनकी शादी हुई थी।

जहीर सारंग और नबीलाह खान का शव रविवार दोपहर उनके बाथरूम में बरामद हुआ। सोमवार को उन्हें सुपुर्द ए ख़ाक कर दिया गया। ऐसा माना जा रहा है कि नल छूने पर पहले पत्नी को करंट लगा और फिर जब पति ने उसे बचाने की कोशिश की तो उसकी भी करंट लगने से मौत हो गई।

पुलिस के प्रवक्ता कप्तान मवेला मसोंदो ने दोनों की मौत की पुष्टि की है लेकिन कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का उचित कारण पता चल पाएगा।

जोहान्सबर्ग, सिटी पावर में बिजली प्राधिकरण ने भी मामले की तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में दैनिक बिजली की कटौती और बुनियादी ढांचे को बनाए रखने में सिटी पावर की कथित अक्षमता को दोषी ठहराया है।

सिटी पावर के प्रवक्ता इस्साक मैंगेना ने कहा, ‘‘ सोमवार की सुबह से दल जांच में जुटा है और कुछ भी ठोस पता चलने पर इसकी जानकारी दी जाएगी।’’

एक पड़ोसी ने बताया कि इलाके में कई लोगों ने नल छूने पर करंट लगने की शिकायत की है, लेकिन इससे किसी की मौत का यह पहला मामला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना