लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में भारतीय नौसैना का युद्धपोत स्वतंत्रता दिवस समारोह का केंद्र रहा

By भाषा | Updated: August 15, 2021 18:29 IST

Open in App

लंदन, 15 अगस्त एक सद्भावना यात्रा के हिस्से के तौर पर ब्रिटेन के पोर्ट्समाउथ बंदरगाह पर खड़ा भारतीय नौसेना का एक अग्रिम युद्धपोत यहां रविवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह का केंद्र था।

आईएनएस ताबर भारतीय नौसेना और ब्रिटेन की रॉयल नेवी के बीच वार्षिक द्विपक्षीय अभ्यास कोंकण के लिए बृहस्पतिवार को पोर्ट्समाउथ पहुंचा। पोत के कप्तान महेश मंगिपुडी की कमान में चालक दल के लगभग 300 सदस्यों के साथ विशेष ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया।

भारतीय उच्चायुक्त गायत्री इस्सर कुमार के नेतृत्व में विशेष अतिथियों के एक छोटे समूह को देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न के लिए आमंत्रित किया गया था। यह कार्यक्रम कोविड सुरक्षित माहौल में आयोजित किया गया।

उच्चायुक्त ने कहा, ‘‘भारतीय नौसेना और रॉयल नेवी के बीच अद्वितीय ऐतिहासिक संबंध रहे हैं। वे 2004 से हर साल द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास कोंकण आयोजित कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम भारतीय नौसेना की अग्रिम पंक्ति के युद्धपोत आईएनएस ताबर की सद्भावना यात्रा की प्रतीक्षा कर रहे थे। रॉयल नेवी के एचएमएस वेस्टमिंस्टर के साथ इसके संयुक्त अभ्यास का उद्देश्य दोनों नौसेनाओं के बीच तालमेल और सहयोग बढ़ाना है।’’

भारतीय नौसेना के पश्चिमी बेड़े का हिस्सा युद्धपोत, जून की शुरुआत में मुंबई से रवाना हुआ और ब्रिटेन जाने के दौरान रूस और इटली में अभ्यास में शामिल हुआ। इसके अगले महीने तक भारत वापस आने की उम्मीद है।

अभ्यास कोंकण के इस वर्ष के संस्करण की शुरुआत तब हुई जब भारतीय नौसेना और रॉयल नेवी अभ्यास के बंदरगाह चरण से पहले समुद्र में अभ्यास के लिए मिलीं। यह अभ्यास सोमवार को समुद्र में जारी रहेगा।

इंडिया हाउस में एक अन्य कोविड-सुरक्षित कार्यक्रम में तिरंगा फहराया गया और कुमार ने राष्ट्रगान के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के भाषण को पढ़ा।

कुमार ने कहा, ‘‘मैं आज का जश्न सीमाओं पर हमारे बलों को समर्पित करना चाहती हूं, भारत माता के लिए उनके बलिदान के सम्मान में।’’

कार्यक्रम का समापन एक सांस्कृतिक कार्यक्रम और ब्रिटेन में भारतीय समुदाय के लिए पोस्टर और पेंटिंग प्रतियोगिता की औपचारिक शुरुआत के साथ हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'