लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने कहा, जहां से जाधव को अरेस्ट किया गया था, वहीं पर एक और ‘जासूस’ को गिरफ्तार किया गया

By भाषा | Updated: August 1, 2019 18:36 IST

पुलिस ने कहा कि आरोपी की पहचान राजू लक्ष्मण के तौर पर हुई है, जिसे लाहौर से करीब 400 किलोमीटर दूर स्थित डेरा गाजी खान जिले के राखी गज इलाके से बुधवार को गिरफ्तार किया गया। उसे आगे की जांच के लिए एक अज्ञात स्थान पर भेज दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि लक्ष्मण को बलूचिस्तान प्रांत से डेरा गाजी खान में दाखिल होते समय गिरफ्तार किया गया।पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की पुलिस ने डेरा गाजी खान कस्बे में एक ‘‘भारतीय जासूस’’ को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की पुलिस ने डेरा गाजी खान कस्बे में एक ‘‘भारतीय जासूस’’ को गिरफ्तार करने का दावा किया है। स्थानीय मीडिया ने पुलिस के हवाले से कहा कि उन्होंने एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया है, जिसने जासूस होने की बात ‘‘स्वीकार’’ की है।

पाकिस्तान में जासूसी की सजा मौत है। पुलिस ने कहा कि आरोपी की पहचान राजू लक्ष्मण के तौर पर हुई है, जिसे लाहौर से करीब 400 किलोमीटर दूर स्थित डेरा गाजी खान जिले के राखी गज इलाके से बुधवार को गिरफ्तार किया गया। उसे आगे की जांच के लिए एक अज्ञात स्थान पर भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि लक्ष्मण को बलूचिस्तान प्रांत से डेरा गाजी खान में दाखिल होते समय गिरफ्तार किया गया। यह वही प्रांत है जहां पाकिस्तान के दावे के अनुसार भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को गिरफ्तार किया गया था। एक पाकिस्तानी सैन्य अदालत ने अप्रैल 2017 में ‘‘जासूसी’’ के आरोप में सेवानिवृत्त भारतीय नौसैन्य अधिकारी जाधव (49) को मौत की सजा सुनाई थी।

इसके बाद, भारत मौत की सजा पर रोक की मांग को लेकर अंतरराष्ट्रीय न्याय अदालत (आईसीजे) पहुंच गया था। आईसीजे ने पिछले महीने पाकिस्तान को जाधव की सजा और दोष की असरदार तरीके से पुन: समीक्षा करने और बिना देरी किये भारत को राजनयिक पहुंच प्रदान करने का आदेश दिया था। 

टॅग्स :पाकिस्तानइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?