लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका में भारतीय मिशन ने कहा-बौद्ध स्थलों को जानने का अवसर प्रदान करेगा कुशीनगर हवाईअड्डा

By भाषा | Updated: July 15, 2020 03:37 IST

भारत सरकार ने एक बयान में कहा था कि थाईलैंड, कंबोडिया, जापान, म्यांमा आदि से प्रतिदिन लगभग 200-300 तीर्थयात्री कुशीनगर आते हैं। कुशीनगर को बौद्ध धर्म के चार मुख्य तीर्थ स्थलों में से एक माना जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार ने 24 जून को इसकी घोषणा करते हुए कहा था कि यह हवाईअड्डा महत्वपूर्ण बौद्ध तीर्थस्थलों के बीच बेहतर संपर्क स्थापित करेगा। श्रीलंका बौद्ध बहुल देश है, जिसकी 70 प्रतिशत से अधिक आबादी बौद्ध धर्म में आस्था रखती है।

कोलंबो: श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में स्थित भारतीय मिशन ने मंगलवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में हवाईअड्डे को अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा घोषित करने का भारत सरकार का निर्णय तीर्थयात्रियों, इतिहासकारों और संस्कृति में दिलचस्पी रखने वालों को बौद्ध स्थलों को जानने का अवसर प्रदान करेगा। सरकार ने 24 जून को इसकी घोषणा करते हुए कहा था कि यह हवाईअड्डा महत्वपूर्ण बौद्ध तीर्थस्थलों के बीच बेहतर संपर्क स्थापित करेगा।

श्रीलंका बौद्ध बहुल देश है, जिसकी 70 प्रतिशत से अधिक आबादी बौद्ध धर्म में आस्था रखती है। भारतीय मिशन ने अपने बयान में कहा, ''कुशीनगर जिला कई अन्य मठों और बौद्ध सांस्कृतिक स्थलों का भी घर है।

कुशीनगर हवाईअड्डे को अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा घोषित करने के निर्णय से बौद्ध तीर्थयात्रियों, इतिहासकारों और संस्कृति में दिलचस्पी रखने वाले लोगों को न केवल कुशीनगर, बल्कि उससे संबंधित लुंबिनी, कपिलवस्तु और श्रावस्ती जैसे अन्य ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण स्थानों के बारे में जानने का भी अवसर मिलेगा।''

भारत सरकार ने एक बयान में कहा था कि थाईलैंड, कंबोडिया, जापान, म्यांमा आदि से प्रतिदिन लगभग 200-300 तीर्थयात्री कुशीनगर आते हैं। कुशीनगर को बौद्ध धर्म के चार मुख्य तीर्थ स्थलों में से एक माना जाता है। माना जाता है कि गौतम बुद्ध ने देहांत के पश्चात यहीं पर महापरिनिर्वाण प्राप्त किया था। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशश्रीलंका
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला