लाइव न्यूज़ :

कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर भारतीय को सिंगापुर में जेल की सज़ा मिली

By भाषा | Updated: July 12, 2021 14:01 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह )

सिंगापुर, 12 जुलाई सिंगापुर में 26 वर्षीय भारतीय को कोविड-19 से संबंधित नियम तोड़ने के जुर्म में नौ महीने की जेल की सज़ा सुनाई गई है। उसे पिछले साल कोरोना वायरस महामारी के चरम पर होने के दौरान जब अस्पताल में रहकर अपनी जांच रिपोर्ट आने का इंतजार करने के लिए कहा गया था तब उसने देश छोड़ने की कोशिश की थी।

कोविड-19 जांच रिपोर्ट में बालाचंद्रन पार्थीबन के संक्रमित होने की पुष्टि हुई जिसके बाद उसे पुलिस ने चांगी हवाई अड्डे से हिरासत में लिया और वापस सिंगापुर जनरल अस्पताल (एसजीएच) लेकर गई।

‘टूडे’ अखबार ने खबर दी है कि वह सार्वजनिक परिवहन से हवाई अड्डे गया था, उसने भारत के लिए टिकट खरीदने की नाकाम कोशिश की और वह हवाई अड्डे के टर्मिनल एक पर एक घंटे तक यहां-वहां घूमता रहा।

बाद में विदेशी कामगार पृथक-वास के नियम को तोड़ते हुए फिर से हवाई अड्डे पहुंचा और स्वदेश वापस जाने की फिर से कोशिश की। उसने मई में कोविड नियमों के उल्लंघन के विभिन्न आरोपों को स्वीकार कर लिया था जिसमें दूसरों के लिए कोविड-19 का खतरा पैदा करना, बिना इजाजत पृथक-वास के क्षेत्र को छोड़ना शामिल है। उसके निशुल्क वकील कोरी वॉन्ग ने उसकी मनोस्थिति का आकलन कराने के लिए अदालत से उसे मानसिक स्वास्थ्य संस्थान (आईएमएच) भेजने का आग्रह किया।

आईएमएच में चार हफ्ते रहने के बाद पिछले साल मई में जुर्म के वक्त बालचंद्रन के समन्वय विकार से पीड़ित था और उसे भावनाओं और आचरण करने में अंतर करने में परेशानी थी। बहरहाल, डॉ स्टेफन फांग ने कहा कि वह मानसिक तौर पर अस्थिर नहीं है और उसमें सही और गलत में अंतर करने की क्षमता थी।

उप लोक अभियोजक नॉर्मन यू ने बालचंद्रन के लिए 10 महीने की जेल मांगी, जबकि वॉन्ग ने साढ़े छह महीने सज़ा का आग्रह किया। सज़ा सुनाने के दौरान, जिला न्यायाधीश रोनाल्ड ग्वी ने दूसरों को संक्रमण के प्रति जोखिम में डालने और एक स्वास्थ्य अधिकारी के प्रति अपमानजनक शब्दों का उपयोग करने के दो अन्य आरोपों पर विचार किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

भारतUjjain: सिंहस्थ महाकुम्भ की तैयारी: 'एकता मॉल' बनेगा देश की विविध कलाओं और शिल्प का संगम केंद्र

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

क्राइम अलर्टपहले मारी गोली, फिर बदमाश लगे कांपने, स्टार्ट नहीं हुई बाइक?, 45 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह को देशी तमंचे से उड़ाया, वीडियो

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

विश्व अधिक खबरें

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल