लाइव न्यूज़ :

भारतीय सेना ने पूर्वी लद्दाख में पकड़े गए चीनी सैनिक को सौंपा, लद्दाख बॉर्डर के पास पकड़ा गया था

By भाषा | Updated: October 21, 2020 10:50 IST

भारतीय सेना ने सोमवार को एक बयान में कहा था कि पकड़े गए सैनिक कर पहचान चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) में एक कॉर्पोरल वांग या लॉन्ग के रूप में हुई है और औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उन्हें चुशुल-मोल्दो सीमा बिंदू पर चीनी सेना को लौटा दिया जाएगा।’’

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय सेना ने चीनी सैनिक को बुधवार को चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) को सौंप दिया। मई में शुरू हुए सीमा गतिरोध के बाद से ही दोनों सेनाओं ने क्षेत्र में सैनिकों की भारी तैनाती कर रखी है।

बीजिंग: भारतीय सेना ने पूर्वी लद्दाख में पकड़े गए एक चीनी सैनिक को बुधवार को चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) को सौंप दिया। चीनी रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी। भारतीय सेना ने सोमवार को पूर्वी लद्दाख के डेमचोक सेक्टर में भटककर वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पार आये चीनी सैनिक को पकड़ लिया था।

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब मई में शुरू हुए सीमा गतिरोध के बाद से ही दोनों सेनाओं ने क्षेत्र में सैनिकों की भारी तैनाती कर रखी है। चीनी रक्षा मंत्रालय के एक बयान में कहा गया, ‘‘चीन और भारत के बीच प्रासंगिक समझौते के अनुसार, रविवार को चीन-भारत सीमा के पास खोए हुए याक को खोजने में स्थानीय चरवाहों की मदद करते हुए लापता हुए चीनी पीएलए सैनिक को भारतीय सेना ने चीनी सीमा पर तैनात सैनिकों को 21 अक्टूबर, 2020 की सुबह सौंप दिया।’’

भारतीय सेना ने सोमवार को एक बयान में कहा था कि पकड़े गए सैनिक कर पहचान चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) में एक कॉर्पोरल वांग या लॉन्ग के रूप में हुई है और औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उन्हें चुशुल-मोल्दो सीमा बिंदू पर चीनी सेना को लौटा दिया जाएगा।’’

पीएलए के वेस्टर्न थिएटर कमांड के प्रवक्ता, वरिष्ठ कर्नल झांग शुइली ने सोमवार रात एक बयान में कहा था, "चीन को उम्मीद है कि भारत 18 अक्टूबर की शाम को चीन-भारत सीमा क्षेत्रों में खो गए चीनी सैनिक को जल्द ही सौंप देगा।" 

टॅग्स :चीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा