लाइव न्यूज़ :

कोविड प्रभावित देशों के लिए अमेरिकी मदद का दायरा बढ़ाने के लिए विधेयक लाए भारतीय-अमेरिकी सांसद

By भाषा | Updated: May 20, 2021 10:45 IST

Open in App

: ललित के झा :

वाशिंगटन, 20 मई भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने प्रतिनिधि सभा में बुधवार को एक विधेयक प्रस्तुत किया जिसके तहत भारत और अर्जेंटीना जैसे कोरोना वायरस से प्रभावित देशों को अमेरिकी मदद का दायरा प्रभावशाली ढंग से बढ़ाया जाएगा।

‘‘द नलिफाइंग ऑपर्च्यूनिटीज फॉर वेरिएंट्स टू इन्फेक्ट एंड डेसिमेट (नोविड) कानून ’’एक विस्तृत कोरोना वायरस बचाव कार्यक्रम है जो सुनिश्चित करेगा कि अमेरिकावासी घरेलू स्तर पर कोविड-19 की एक और घातक लहर का सामना न करें।

नोविड कानून के तहत, अमेरिका कोविड-19 वैश्विक महामारी के लिए अपनी वैश्विक रणनीति की निगरानी एवं समन्वय के लिए विदेश मंत्रालय के माध्यम से 19 अरब डॉलर का वैश्विक महामारी तैयारी एवं प्रतिक्रिया कार्यक्रम (पैनपीआरईपी) स्थापित करेगा।

पैनपीआरईपी अंतरराष्ट्रीय साझेदारों और मेजबान देशों के साथ काम करके पर्याप्त टीके खरीदेगा ताकि 92 कम एवं मध्यम आय वर्ग वाले देशों की 60 प्रतिशत आबादी को कोवैक्स कार्यक्रम के जरिए कोविड-19 के टीके लगाए जा सकें और वायरस के नए खतरनाक प्रकारों का उभार कम किया जा सके।

टीकों के प्रभावी प्रबंधन को सुनिश्चित करने के लिए कार्यक्रम में उनका कार्यात्मक वितरण सुनिश्चित किया जाना भी शामिल होगा। टीकों की उत्पादन क्षमता तेजी से बढ़ाने के लिए पैनपीआरईपी टीका निर्माताओं के साथ भी काम करेगा ताकि कोवैक्स राष्ट्रों में सामुदायिक प्रतिरक्षा हासिल करने के लिए पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित हो सके और दूसरी पीढ़ी के टीकों का भी उत्पादन किया जा सके जो अमेरिका और विदेशों में वायरस के नये प्रकारों से निपटने के लिए आवश्यक होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'