लाइव न्यूज़ :

भारतवंशी अमेरिकी उद्यमी ने 2022 में कैलिफोर्निया से संसद के लिए उम्मीदवारी की घोषणा की

By भाषा | Updated: July 23, 2021 12:17 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 23 जुलाई भारतवंशी इंजीनियर और उद्यमी ने घोषणा की है कि वह कैलिफोर्निया में कांग्रेशनल डिस्ट्रिक्ट से अमेरिकी प्रतिनिधि सभा का चुनाव लड़ेंगी।

रिवरसाइड में भारतीय मूल के माता-पिता की संतान श्रीना कुरानी नवंबर 2022 में मध्यावधि चुनावों के लिए 15 बार से रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार रहे केन कैल्वर्ट को चुनौती देंगी। कुरानी ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘मैं कांग्रेस में सीए-42 के लिए चुनाव लड़ूंगी। अब तथ्य आधारित समाधान और कड़े निर्णय लेने का समय है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पहली पीढ़ी की अमेरिकी नागरिक के तौर पर मेरे परिवार ने यहां रिवरसाइड में व्यवसाय को सफल बनाने के लिए मिलकर काम किया। मेरे माता-पिता ने 10 साल तक एक भी दिन की छुट्टी नहीं ली, हालांकि आज के समय में उस स्तर की क्रियाशीलता भी अक्सर काफी नहीं होती है। आज बहुत से लोगों के लिए अवसर पहुंच से बाहर हैं, जबकि केन कैल्वर्ट जैसे नेता खुद की, अपने राजनीतिक दलों और अपने कॉरपोरेट दाताओं की मदद करने पर केंद्रित हैं।’’

कुरानी ने खुद को एक ‘‘नेता नहीं बल्कि इंजीनियर, उद्यमी और तथ्य आधारित समाधान’’ करने वाला बताया। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने अपना करियर कारोबार में बिताया है जो बेकार की चीजों को कम कर उपयोगी चीजें बनाने का काम करते हुए गुणवत्तापूर्ण नौकरियां पैदा करने पर केंदित है। मैं वाशिंगटन में चीजों को बेहतर बनाने और एक ‘इनलैंड एम्पायर’ का निर्माण करने के लिए कांग्रेस की उम्मीदवार बनूंगी, जहां लोग सुरक्षित, स्वस्थ महसूस करें और रोजगार के अवसर को पाने में सफल हों।’’

उन्होंने कहा, ‘‘केन कैल्वर्ट लगभग 30 वर्षों से वाशिंगटन में हैं और उन्होंने बार-बार हमारे हितों के खिलाफ मतदान किया है। यह एक नए दृष्टिकोण का अपनाने का समय है।’’ कुरानी ने 16 साल की उम्र में ला सिएरा हाईस्कूल से स्नातक किया और उन्होंने यूसी रिवरसाइड से मेकैनिकल इंजीनियरिंग में पढ़ाई की है।

वर्तमान में प्रतिनिधि सभा में चार भारतवंशी अमेरिकी डॉ अमी बेरा, रो खन्ना, राजा कृष्णमूर्ति और प्रमिला जयपाल सांसद हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना