लाइव न्यूज़ :

भारतीय अमेरिकी डॉ विवेक मूर्ति ने अमेरिकी सर्जन जनरल के रूप में शपथ ली

By भाषा | Updated: March 26, 2021 17:09 IST

Open in App

वाशिंगटन, 26 मार्च भारतीय अमेरिकी चिकित्सक डॉ विवेक मूर्ति को अमेरिका के 21वें सर्जन जनरल के रूप में शपथ दिलाई गयी है। उनकी मुख्य प्राथमिकता कोरोना वायरस महामारी को समाप्त करने की होगी जिसने इस देश को बुरी तरह प्रभावित किया है।

स्वास्थ्य और मानव सेवा मंत्री जेवियर बेकेरा द्वारा देश के शीर्ष चिकित्सक के रूप में शपथ दिलाये जाने के बाद डॉ मूर्ति (43) ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘आपके सर्जन जनरल के रूप में शपथ लेकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं इस दिन को अपने परिवार को समर्पित करता हूं जिन्होंने हर कदम पर मेरा मार्गदर्शन किया और समर्थन दिया।’’

वह दूसरी बार अमेरिका के सर्जन जनरल के रूप में कामकाज संभाल रहे हैं। इससे पहले 2011 में राष्ट्रपति बराक ओबामा ने उन्हें जिम्मेदारी सौंपी थी।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस महामारी को समाप्त करने के लिए और एक ऐसी दुनिया के निर्माण के लिए आपके साथ काम करने को तैयार हूं जहां सभी के दायरे में अच्छा स्वास्थ्य हो।’’

बाइडन प्रशासन में सर्वोच्च भारतीय अमेरिकी डॉक्टर मूर्ति ने कहा, ‘‘इस महामारी को समाप्त करने और विज्ञान की आवाज बनने के लिए देश के चिकित्सक के रूप में सेवा देने को तैयार हूं।’’

एक दिन पहले ही सीनेट ने 43 के मुकाबले 57 मतों से मूर्ति के नाम पर मुहर लगाई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब