लाइव न्यूज़ :

डॉ.राज अय्यर बने अमेरिकी सेना के पहले भारतवंशी CIO, कभी ट्यूशन फीस भरने तक के नहीं थे पैसे

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: January 7, 2021 14:55 IST

भारतीय-अमेरिकी डॉ.राज अय्यर अमेरिकी सेना के पहले मुख्य सूचना अधिकारी नियुक्त किए गए हैं...

Open in App
ठळक मुद्देपहली बार भारतवंशी बना अमेरिकी सेना का सीआईओ।डॉ. राज अय्यर को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी।तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली के रहने वाले हैं डॉ.राज अय्यर।

भारतीय मूल के अमेरिकी डॉ. राज अय्यर ने अमेरिकी सेना के पहले मुख्य सूचना अधिकारी के रूप में पदभार संभाला है। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय में यह शीर्ष पदों में से है, जिसे पेंटागन ने जुलाई 2020 में इस पद को सृजित किया था।

डॉ.राज अय्यर इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी

बयान के मुताबिक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी करने वाले अय्यर सेना के सचिव के प्रधान सलाहकार हैं और सूचना प्रबंधन /सूचना प्रौद्योगिकी में सचिव का सीधे तौर पर प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

अमेरिकी सेना में थ्री स्टार जनरल के समकक्ष इस पद को ग्रहण करने वाले अय्यर सेना में सूचना प्रौद्योगिकी के 16 अरब डॉलर के वार्षिक बजट पर मार्गदर्शन करेंगे और 100 देशों में तैनात करीब 15 हजार असैन्य एवं सैन्य कर्मी उनके अधीन काम करेंगे।

डॉ.राज अय्यर तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली के रहने वाले

डॉ. अय्यर प्रतिद्वंद्वी चीन एवं रूस के खिलाफ अमेरिकी सेना को डिजिटल स्तर पर मुकाबला करने के लिए आधुनिकीकरण एवं नीतियों के क्रियान्वयन में मार्गदर्शन करेंगे। उल्लेखनीय है कि अय्यर मूल रूप से तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली के रहने वाले हैं। उन्होंने तिरूचि के राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान से स्नातक किया और आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका चले आए।

डॉ.राज अय्यर के पास कभी ट्यूशन फीस तक के नहीं थे पैसे

अय्यर जब अमेरिका आए थे तो उनके पास ट्यूशन फीस भरने के लिए भी रुपये नहीं थे और उनके पिता की जीवनभर की जमापूंजी केवल एक सेमेस्टर की फीस भरने पर खर्च हो गई थी लेकिन जल्द ही उन्होंने छात्रवृत्ति प्राप्त की और अपनी पढ़ाई पूरी की।

टॅग्स :अमेरिकाभारततमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?