लाइव न्यूज़ :

भारतीय अमेरिकी मुख्य अर्थशास्त्री एस पी कोठारी जनवरी के अंत में एसईसी की जिम्मेदारी से मुक्त होंगे

By भाषा | Updated: December 23, 2020 11:41 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 23 दिसंबर अमेरिकी ‘सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज कमीशन’ (एसईसी) में मुख्य अर्थशास्त्री और आर्थिक एवं जोखिम विश्लेषण विभाग (डेरा) के निदेशक एस पी कोठारी जनवरी के अंत में एसईसी की जिम्मेदारी से मुक्त हो जाएंगे।

एसईसी अध्यक्ष जे क्लेटन ने यह जानकारी देते हुए कहा, ‘‘मुख्य अर्थशास्त्री के तौर पर एस पी ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एसईसी को मजबूत किया। उन्होंने राष्ट्रपति के वित्तीय बाजार कार्य समूह, वित्तीय स्थिरता निगरानी परिषद और वित्तीय स्थिरता बोर्ड समेत हमारे बाजारों एवं निवेशकों को प्रभावित करने वाले कई मामलों के संबंध में एसईसी को मजबूत किया।’’

कोठारी ने आंतरिक कोविड-19 बाजार निगरानी समूह की भी अध्यक्षता की। इस समूह का गठन आयोग और उसके विभिन्न विभागों की कोविड-19 के बाजार पर पड़े प्रभाव से निपटने में मदद करने के लिए किया गया था।

कोठारी ने कहा, ‘‘दो साल तक आर्थिक एवं जोखिम विश्लेषण विभाग का नेतृत्व करना मेरे लिए सम्मान की बात रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं विभाग के प्रतिभाशाली कर्मियों और आयोग के अध्यक्ष एवं अन्य लोगों के सहयोग का आभारी हूं। सभी के साथ मिलकर काम करना मेरा सौभाग्य रहा है और बेहद लाभकारी रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'