लाइव न्यूज़ :

कश्मीर मामले पर अमेरिकी सांसद ने कहा, भारत अपनी स्थापना के लोकतांत्रिक मूल्यों को बरकरार रखे

By भाषा | Updated: December 13, 2019 05:31 IST

कैनसास ने रिपब्लिकन सांसद ने आरोप लगाया कि भारत सरकार ने अगस्त में अनुच्छेद 370 हटाकर क्षेत्र की स्वायत्तता को खत्म कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी सांसद ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाये जाने के बाद वहां के मौजूदा हालात पर चिंता जताई है। उन्होंने भारत सरकार से उन लोकतांत्रिक मूल्यों को बरकरार रखने का आग्रह किया, जिन पर उसकी स्थापना हुई थी।

अमेरिकी सांसद ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाये जाने के बाद वहां के मौजूदा हालात पर चिंता जताते हुए भारत सरकार से उन लोकतांत्रिक मूल्यों को बरकरार रखने का आग्रह किया, जिन पर उसकी स्थापना हुई थी। अमेरिकी कांग्रेस के सांसद स्टीव वाटकिंस ने बुधवार को प्रतिनिधि सभा के सदन में अपनी संक्षिप्त टिप्पणी में कहा, "महोदया, मैं आज जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए लोकतंत्र और स्वतंत्रता के समर्थन और धार्मिक अल्पसंख्यकों की रक्षा के महत्व पर अपनी बात रखना चाहता हूं।"

कैनसास ने रिपब्लिकन सांसद ने आरोप लगाया कि भारत सरकार ने अगस्त में अनुच्छेद 370 हटाकर क्षेत्र की स्वायत्तता को खत्म कर दिया। उन्होंने कहा, "तब से वहां संचार सेवाएं बंद हैं। कर्फ्यू लगा हुआ है और लगभग चार हजार लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें नौ साल की उम्र के बच्चे भी शामिल हैं।"

वाटकिंस ने कहा, "अध्यक्ष महोदया, यह स्थिति बर्दाश्त नहीं की जा सकती और मैं अपने सहयोगियों से एक प्रस्ताव (एच आर 745) का समर्थन करने का अनुरोध करता हूं, जिसमें भारत सरकार से उन लोकतांत्रिक मूल्यों को बरकरार रखने का आग्रह किया गया है, जिस पर उसकी स्थापना हुई थी।" भाषा जोहेब पाण्डेय पाण्डेय

टॅग्स :अमेरिकाजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!