लाइव न्यूज़ :

भारत ने कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान मदद के लिए रूस का शुक्रिया अदा किया

By भाषा | Updated: July 9, 2021 20:59 IST

Open in App

मास्को, नौ जुलाई भारत ने इस साल अप्रैल और मई में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान देश का सहयोग और समर्थन करने के लिए शुक्रवार को रूस का शुक्रिया अदा किया।

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा, ‘‘मैं इस वर्ष कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान रूस से मिले समर्थन के लिए शुक्रिया व्यक्त करना चाहता हूं।’’

जयशंकर ने कहा, ‘‘रूस सरकार ने त्वरित आधार पर चार खेप भेजी थी।’’ विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘भारत स्पुतनिक वी टीके के उत्पादन और इस्तेमाल में रूस का भागीदार बन गया है और हम मानते हैं कि यह न केवल हम दोनों देशों के लिए अच्छा है बल्कि बाकी दुनिया के लिए इसके सकारात्मक प्रभाव हैं।’’

अप्रैल-मई के दौरान भारत में महामारी की खतरनाक लहर के दौरान रूस ने खासकर ऑक्सीजन सांद्रकों, वेंटिलेटर और दवाओं समेत चिकित्सकीय सामानों के साथ चार विमान भेजे थे। जयशंकर ने कहा कि भारत और रूस ‘समय पर खरा उतरे और विश्वास-आधारित संबंध’ साझा करते हैं, जो महामारी के बीच और मजबूत हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी