लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 और इसके आर्थिक परिणामों से निपटने के लिए भारत ने निर्णायक कदम उठाए : आईएमएफ

By भाषा | Updated: January 15, 2021 10:18 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 15 जनवरी आईएमएफ प्रमुख क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने कोरोना वायरस महामारी और इसके आर्थिक परिणामों से निपटने के लिए "बहुत निर्णायक" कदम उठाने के लिए भारत की सराहना की है और देश की अर्थव्यवस्था में त्वरित सुधार सुनिश्चित करने के लिए इस वर्ष और अधिक कदम उठाने के लिये कहा है।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की प्रबंध निदेशक ने बृहस्पतिवार को एक वैश्विक मीडिया परिचर्चा के दौरान आगामी ‘वर्ल्ड इकोनॉमिक अपडेट’ में भारत के लिए कम खराब स्थिति का अनुमान लगाया है, जो उसके द्वारा उठाए गए कदमों के कारण है।

जॉर्जीवा ने कहा, ‘‘जब मैंने सभी को 26 जनवरी तक इंतजार करने के लिए कहा, तो यह भारत के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। आपको हमारे अपडेट में एक तस्वीर दिखाई देगी जो कम खराब है। क्यों? क्योंकि देश (भारत) ने महामारी और इसके आर्थिक परिणामों से निपटने के लिए वास्तव में बहुत ही निर्णायक एवं बड़ा कदम उठाया है।’’

आईएमएफ 26 जनवरी को अपना ‘वर्ल्ड इकोनॉमिक अपडेट’ जारी करने वाला है।

उन्होंने कहा कि अधिक आबादी वाले भारत के लिए लॉकडाउन लगाना बहुत बड़ी चुनौती थी, जहां जनसंख्या का घनत्व काफी अधिक है, तब भारत ने अधिक सुनियोजित ढंग से प्रतिबंधों को लागू किया और लॉकडाउन लगाया ।

जॉर्जीवा ने कहा कि यह हम सभी ने देखा है कि भारत ने किस तरह से अपने निर्णायक कदमों से संक्रमण के अधिक प्रसार को रोका है।

इसके अलावा, पूरे विश्व के संदर्भ में आईएमएफ प्रमुख ने कहा कि वर्ष 2021 के लिए वैश्विक विकास का अनुमान अक्टूबर में किए गए पिछले अनुमानों की तुलना में कम भयानक तस्वीर पेश करता है।

उन्होंने कहा कि यह "काफी अहम वर्ष" होने वाला है क्योंकि दुनिया कोरोना वायरस महामरी से उबरने और टीकों की उपलब्धता के बीच एक अभूतपूर्व चुनौती का सामना कर रही है।

जॉर्जीवा ने कहा कि अभी आगे भी कठिन दौर है, लेकिन संरचनात्मक परिवर्तन के लिए "अविश्वसनीय अवसर" भी हैं जिन्हें आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला