लाइव न्यूज़ :

भारत ने नेपाल में विद्यालय के पुनर्निर्माण के लिए अनुदान सहायता प्रदान की

By भाषा | Updated: February 19, 2021 00:33 IST

Open in App

काठमांडू, 18 फरवरी भारत ने नेपाल में बृहस्पतिवार को शुरू हुए एक माध्यमिक विद्यालय के पुनर्निर्माण के लिए 26.6 करोड़ रुपये की अनुदान सहायता प्रदान की है।

श्री कांति भैरव माध्यमिक विद्यालय के तीन मंजिल के भवन में 30 कक्षाएं, पुस्तकालय और प्रयोगशालाएं, शौचालय और फर्नीचर भी होगा।

बृहस्पतिवार को स्कूल के पुनर्निर्माण के लिए भूमि पूजन समारोह का आयोजन किया गया।

केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान (सीबीआरआई) रुड़की इस विद्यालय के निर्माण के लिए तकनीकी सुविधा उपलब्ध करवाएगा।

51.8 करोड़ रुपये की कुल लागत से छह माध्यमिक विद्यालयों के निर्माण के लिए भारतीय दूतावास और राष्ट्रीय पुनर्निर्माण प्राधिकरण की केंद्रीय स्तरीय परियोजना कार्यान्वयन इकाई के बीच एक समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किए गए।

छह स्कूलों में से चार काठमांडू जिले में स्थित हैं, जबकि दो कावरे जिले में हैं ।

भारत सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सांस्कृतिक विरासत और आवास क्षेत्रों में पुनर्निर्माण परियोजनाओं के लिए कुल 25 करोड़ अमेरिकी डॉलर का अनुदान दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला