लाइव न्यूज़ :

भारत ने संयुक्त राष्ट्र के साथ मिलकर शांतिसैनिकों के लिए प्रौद्योगिकी प्लैटफॉर्म की शुरुआत की

By भाषा | Updated: August 18, 2021 21:58 IST

Open in App

भारत ने संयुक्त राष्ट्र के साथ मिलकर बुधवार को शांति अभियानों के लिए ‘यूनाइट अवेयर’ नामक एक प्रौद्योगिकी प्लेटफॉर्म की शुरुआत की जो शांतिसैनिकों को क्षेत्र संबंधी सूचना उपलब्ध कराने पर केंद्रित है। प्रौद्योगिकी प्लेटफॉर्म की शुरुआत ऐसे समय हुई है जब भारत ने अगस्त माह के लिए 15 देशों की सदस्यता वाली संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता संभाली है। संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में विदेश मंत्री एस जयशंकर की मौजूदगी में इस प्लेटफॉर्म की शुरुआत की गई। बाद में, जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में प्रौद्योगिकी एवं शांति अभियान विषय पर खुली चर्चा में अपने संबोधन में कहा कि 21वीं सदी में शांति रक्षा में प्रौद्योगिकी पारिस्थितिकी और नवोन्मेष की महत्वपूर्ण भूमिका होनी चाहिए जो जटिल परिस्थितियों में शांति अभियानों के क्रियान्वयन को संभव बनाए। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को संचालन के दृष्टिकोण से उत्कृष्ट, किफायती, व्यापक रूप से उपलब्ध और विश्वसनीय प्रौद्योगिकियों पर ध्यान देना चाहिए। जयशंकर सोमवार को न्यूयॉर्क पहुंचे थे जब सुरक्षा परिषद ने अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद आपात बैठक की। मुद्दे पर यह 10 दिन के भीतर दूसरी बैठक थी। प्रौद्योगिकी प्लेटफॉर्म शांतिसैनिकों को क्षेत्र संबंधी सूचना उपलब्ध कराने पर केंद्रित है जिसका विकास भारत ने संयुक्त राष्ट्र शांति अभियान विभाग और संचालन सहायता विभाग के साथ मिलकर किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में ब्लास्ट की चपेट में आए UN के शांति सैनिक, 2 की मौत; भारत ने की हमले की निंदा

विश्वपूर्वी कांगोः 200 लोग मारे गए, कोल्टन खनन स्थल पर भूस्खलन के कारण कई खदानें ढहे, अब भी कीचड़ में फंसे कई, निकाला नहीं जा सका

विश्व26 जनवरी को 2 बड़ी खबर?, आईएस ने पूर्वी कांगो में 25 लोगों को मार डाला और फिलीपीन में हादसा, नौका में 359 लोग, 215 को बचाया और 15 शव बरामद?

विश्वपेंगुइन के संसार पर प्रदूषण से गहराता संकट

विश्व71.65 प्रतिशत वोट हासिल करके 7वीं बार जीते युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी, संगीतकार से नेता बने बोबी वाइन को 24.72 प्रतिशत वोट मिले

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा