लाइव न्यूज़ :

सीओपी-26 शिखर सम्मेलन में ब्रिटेन नीत वनोन्मूलन घोषणापत्र से भारत ने बनाई दूरी

By भाषा | Updated: November 2, 2021 18:38 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

ग्लास्गो, दो नवंबर भारत उन देशों में शामिल है, जिन्होंने मंगलवार को सीओपी-26 जलवायु शिखर सम्मेलन में 2030 तक वनोन्मूलन खत्म करने पर नेताओं के घोषणापत्र पर हस्ताक्षर नहीं करने का विकल्प चुना। हालांकि, इस पर चीन और ब्राजील सहित 100 से अधिक देशों ने हस्ताक्षर किए।

वन एवं भूमि उपयोग पर ग्लासगो में नेताओं के घोषणापत्र पर हस्ताक्षरकर्ताओं ने वनों को नुकसान पहुंचने और भू क्षरण को रोकने का वादा किया।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक भारत को व्यापार से जुड़े अंतिम प्रावधान पर कुछ चिंताएं हैं।

ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने मंगलवार को आपैचारिक रूप से यह घोषणापत्र जारी किया। उन्होंने इसे धरती के वनों का संरक्षण करने के लिए ऐतिहासिक समझौता बताया।

जॉनसन ने कहा, ‘‘प्रकृति की पारिस्थितिकी, वन, धरती के फेफड़े हैं। वन समुदायों, आजीविका और खाद्य आपूर्ति में सहयोग करते हैं तथा हम जो कार्बन वायुमंडल में छोड़ते हैं, उन्हें सोंखते हैं। वे हमारे अस्तित्व के लिए जरूरी हैं।’’

घोषणापत्र में कहा गया है, ‘‘हम अंतरराष्ट्रीय व घरेलू स्तर पर व्यापार एवं विकास नीतियों को बढ़ावा देने के लिए अपनी साझा कोशिशों को मजबूत करेंगे, जो सतत विकास, सतत उत्पादन एवं उपभोग को बढ़ावा देंगे। इससे देशों को परस्पर लाभ होगा और वनोन्मूलन व भू क्षरण नहीं होगा।’’

वनों के संरक्षण के लिए घोषणापत्र में ब्रिटेन सहित 12 देशों ने 2021-2025 के दौरान 8.75 अरब पाउंड सार्वजनिक वित्त मुहैया कराने का संकल्प लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'