लाइव न्यूज़ :

भारत ने दवा, चिकित्सा उपकरण क्षेत्र में निवेश के लिए अमेरिकी दवा कंपनियों से संपर्क किया

By भाषा | Updated: May 5, 2021 10:39 IST

Open in App

वाशिंगटन, पांच मई भारत ने अमेरिका की शीर्ष दवा कंपनियों से संपर्क कर देश के दवा एवं चिकित्सा उपकरण क्षेत्र में निवेश का अनुरोध किया। भारत में कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के मद्देनजर इस क्षेत्र में आपात जरूरत की स्थिति पैदा हो गयी है।

अमेरिका के लिए भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने फाइजर कंपनी के सीईओ अल्बर्टा बुर्ला, मार्क कैस्पर के सीईओ थर्मो फिशर, एंटीलिया साइंटिफिक के चेयरमैन और सीईओ बर्न्ड ब्रस्ट और पाल लाइफ साइंसेज के सीईओ जोसेफ रेप के साथ डिजिटल बैठक की।

उन्होंने साइटिवा के सीईओ एवं अध्यक्ष एमैनुएल लिंजर से भी बात की।

दवा कंपनियों के साथ बातचीत के दौरान संधू ने इस बात का जिक्र किया कि भारत दवा निर्माण एवं चिकित्सकीय उपकरणों के क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देना चाहता है।

उन्होंने कहा कि भारत ने हाल में एक उत्पादन आधारित प्रोत्साइन योजना शुरू की है जो अमेरिकी कंपनियों को निवेश के लिए नए अवसर उपलब्ध करायेगा।

पिछले सप्ताह बुर्ला के साथ बैठक के बाद संधू ने कहा था, ‘‘फाइजर भारत में टीका निर्माण समेत स्वास्थ्य के क्षेत्र में सहयोग कर सके और महामारी के प्रति हमारी जिम्मेदारी को मजबूती मिल सके, ऐसे कई मुद्दों पर बात हुई।’’

बुर्ला ने सोमवार को कहा कि फाइजर भारत में कोविड-19 की गंभीर स्थिति को लेकर चिंतित है और उनकी कंपनी संभावित मदद के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

इसके अलावा कंपनी ने घोषणा की कि अगले 90 दिन में भारत में हर सरकारी अस्पताल में कोविड-19 के प्रत्येक मरीज की दवाओं तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए कंपनी सात करोड़ डॉलर मूल्य की अपनी दवाएं दान में देगी।

थर्मो फिशर के सीईओ मार्क कैस्पर के साथ बैठक में संधू ने महामारी के खिलाफ लड़ाई में कंपनी की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। साथ ही कोविशील्ड टीका तथा रेमडेसिविर जैसी जरूरी दवाओं के लिए भारत को कच्चा माल उपलब्ध कराने का भी जिक्र किया।

इसके अलावा संधू ने एंटीलिया साइंटिफिक के चेयरमैन और सीईओ बर्न्ड ब्रस्ट और पाल लाइफ साइंसेज के सीईओ जोसेफ रेप से भी बात कर दवा क्षेत्र में सहयोग तथा निवेश का अनुरोध किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब