लाइव न्यूज़ :

'बच्चों के अपहरण के मामलों पर अमेरिका के साथ मिलकर काम करेगा भारत'

By भाषा | Updated: April 12, 2018 11:09 IST

सुजैन ने बताया कि इस संबंध में उनका मंतव्य उनकी हालिया भारत दौरे और अंतरराष्ट्रीय अभिभावक बाल अपहरण या आईपीसीए से लगातार जुड़े रहने के कारण बना है।

Open in App

वाशिंगटन , 12 अप्रैलः बच्चों के अपहरण से जुड़े मामलों के पर भारत, अमेरिका के साथ मिलकर काम करेगा। उक्त जानकारी अमेरिका के विदेश मंत्रालय की एक अधिकारी ने आज अमेरिकी सांसदों को दी। अधिकारी ने यह भी बताया कि अपनी भारत यात्रा के दौरान उन्होंने भारत सरकार से 'हेग शिखर सम्मेलन' में शामिल होने का अनुरोध भी किया।

विदेश मंत्रालय के 'चिल्ड्रेन्स इशूज ब्यूरो ऑफ कॉन्सुलर अफेयर्स' में विशेष सलाहकार सुजैन आई लॉरेंस ने सदन की विदेश मामलों की समिति की अफ्रीका, वैश्विक स्वास्थ्य, वैश्विक मानवाधिकारों एवं अंतरराष्ट्रीय संगठनों से जुड़े मामलों की उप समिति को बताया, 'दोनों देशों में अपहृत बच्चों की तलाश के लिये व्यवहारिक समाधान तलाशने के मद्देनजर भारत हमारे साथ काम करेगा।' 

सुजैन ने बताया कि इस संबंध में उनका मंतव्य उनकी हालिया भारत दौरे और अंतरराष्ट्रीय अभिभावक बाल अपहरण या आईपीसीए से लगातार जुड़े रहने के कारण बना है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भारत हेग शिखर सम्मेलन का हिस्सा नहीं है और उसने अधिनियम में निर्दिष्ट नियमों के प्रति उदासीनता दिखायी है। उन्होंने बताया कि भारत, ब्राजील और इंडोनेशिया की सरकारों के साथ अपनी द्विपक्षीय बैठकों में अमेरिका आईपीसीए का मुद्दा उठा उठाता रहा है।

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा