लाइव न्यूज़ :

संयुक्त राष्ट्र में रूस के खिलाफ प्रस्ताव, रूसी फौज के यूक्रेन से तत्काल निकलने की मांग; भारत-चीन समेत 32 देशों ने वोटिंग से बनाई दूरी

By विनीत कुमार | Updated: February 24, 2023 09:46 IST

यूक्रेन से रूसी सेना के बाहर निकलने और जंग खत्म करने के एक प्रस्ताव को यूएनजीए में मंजूरी दी गई। भारत और चीन समेत 32 देश हालांकि इस प्रस्ताव पर वोटिंग प्रक्रिया से दूर रहे।

Open in App

न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में गुरुवार (स्थानीय समय) को यूक्रेन-रूस जंग को लेकर एक प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसमें रूस से यूक्रेन में युद्ध खत्म करने और सेनाएं वापस बुलाने को कहा गया है। संयुक्त राष्ट्र महासभा में यह प्रस्ताव रूस-यूक्रेन जंग के एक साल पूरा होने की पूर्व संध्या पर लाया गया था।

वोटिंग के दौरान 193 सदस्यीय यूएनजीए में मतदान के दौरान 141 सदस्य देशों ने प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया। वहीं, सात देशों ने प्रस्ताव का विरोध किया। इसके अलावा 32 सदस्य देश वोटिंग की प्रक्रिया के दौरान अनुपस्थित रहे। अनुपस्थित रहने वाले देशों में भारत और चीन भी शामिल हैं।

भारत हमेशा रूस-यूक्रेन जंग को खत्म करने के लिए राजनयिक पहल की वकालत करता रहा है और पहले भी यूएनजीए में रूस के खिलाफ पेश किए गए प्रस्तावों पर मतदान से कई बार दूरी बनाता नजर आया है। जिन सात देशों ने प्रस्ताव के खिलाफ मतदान किया, उनमें बेलारूस, माली, निकारागुआ, रूस, सीरिया, उत्तर कोरिया और इरिट्रिया शामिल थे। 

गौरतलब है कि रूस ने पिछले साल 24 फरवरी को ही यूक्रेन पर हमला कर जंग की शुरुआत की थी। यह युद्ध अभी तक जारी है और फिलहाल इसके खत्म होने के आसार भी नजर नहीं आ रहे हैं। हाल में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का अचानक कीव का दौरा और फिर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के रूसी संसद में दिए भाषण के बाद हालात और बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, युद्ध में रूस और यूक्रेन दोनों से हजारों लोगों की जान जा चुकी है। रूस ने कई हवाई हमले किए हैं और ऐसे में यूक्रेन के कई शहर खंडहर के रूप में नजर आ रहे हैं।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादचीनभारतUnited Nations General Assembly
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल