लाइव न्यूज़ :

ईरान-इजरायल के बीच बढ़े तनाव ने भारत के लिए बढ़ाई चिंता, खाड़ी के हालात पर सरकार की पैनी नजर

By आकाश चौरसिया | Updated: August 3, 2024 10:56 IST

ईरान और इजरायल के बीच अचानक से बढ़े तनाव से मध्य पूर्व में रह रहें भारतीयों के लिए चिंता पैदा कर दी है। हालांकि, भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए अलर्ट जारी कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देक्षेत्र में बढ़ते तनाव के बाद इजराइल में भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने का संदेश हालांकि, ईरान-इजरायल के बीच बढ़े लगातार तनाव से हालात काफी बिगड़ गए हैं यह स्थिति तब पैदा हुई है, जब से हमास नेता इस्माइल हानियेह ईरानी राजधानी में मारा गया

नई दिल्ली: हमास के टॉप लीडर और हिजबुल्लाह के शीर्ष नेताओं की हत्या के बदला लेने की कमस खाने के बाद मध्य पूर्व में तनाव बढ़ गया है। इसके बाद मध्य पूर्व एशिया में तनाव का माहौल बिगड़ गया है। हालांकि, भारत समेत और कई देशों के नागरिकों के लिए चिंता का विषय बन गया है। साथ में इजराइल में भारतीय नागरिकों के लिए यह सलाह बेरूत में भारतीय दूतावास द्वारा भारतीय नागरिकों को अगली सूचना तक लेबनान की यात्रा न करने की जोरदार सलाह देने के एक दिन बाद आई है। इसने उन्हें लेबनान छोड़ने की भी सलाह दी।

क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बाद इजराइल में भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए कहा गया है। बीते मंगलवार को इजरायल ने बेरूत में हिजबुल्लाह कमांडर फाउद शुक्र को मार गिराया था, जिसे लेकर खबर आ रही है कि यह कदम पिछले हफ्ते कब्जे वाले गोलान हाइट्स पर घातक रॉकेट हमले की प्रतिक्रिया थी। कुछ ही घंटों बाद, हमास नेता इस्माइल हानियेह ईरानी राजधानी में मारा गया।

हमास और हिजबुल्लाह नेताओं की हत्याएं अब बड़ी घटनाओं को जन्म देने वाली हैं, जिसके परिणामस्वरूप माना जा रहा है कि क्षेत्रिय टेंशन बढ़ सकती है, दूसरी तरफ गाजा युद्ध के दौरान क्षेत्रीय तनाव को बढ़ा दिया है, जिससे सीरिया, लेबनान, इराक और यमन में ईरान समर्थित समूह शामिल हो गए हैं। 

एयर इंडिया ने भी कल इजराइल के तेल अवीव से आने-जाने वाली अपनी उड़ानें तत्काल प्रभाव से 8 अगस्त तक के लिए निलंबित कर दीं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने गुरुवार देर रात कहा कि वह क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बारे में "बहुत चिंतित" थे, उन्होंने कहा कि हनियेह की हत्या से स्थिति में कोई मदद नहीं मिली।

हिजबुल्लाह से करीबी सूत्र ने कहा कि ईरानी अधिकारियों ने तेहरान में बुधवार को बैठक की, जिससे कुछ नया रास्ता निकल सके। इजरायल के प्रति शत्रुतापूर्ण तेहरान समर्थित समूहों का एक अस्थाई गठंबधन है, लेकिन इस बीच उनके अगले कदम की चर्चा जोरों पर है।  

टॅग्स :इजराइलHamas
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्वलेबनान में ब्लास्ट की चपेट में आए UN के शांति सैनिक, 2 की मौत; भारत ने की हमले की निंदा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?