लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में दबाई जा रही औरतों की आवाज, ''औरत मार्च'' पर मचा घमासान

By गुणातीत ओझा | Updated: February 28, 2020 16:16 IST

पाकिस्तान की सरकार और न्याय व्यवस्था ने महिलाओं को रैली निकालने की इजाजत नहीं दी है। पाकिस्तान के इस कट्टरपंथी रवैये की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान में महिलाओं के संगठन औरत मार्च को रैली करने की अनुमति नहींऔरत मार्च पर प्रतिबंध लगने के बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तान को झेलनी पड़ रही आलोचनाएं

हर साल विश्व महिला दिवस पर पाकिस्तान में महिलाओं का संगठन 'औरत मार्च' महिलाओं को सशक्त करने के लिए रैली निकालता है। लेकिन इस आठ मार्च को इस संगठन को रैली निकालने की अनुमति नहीं मिली है। पाकिस्तान की सरकार और न्याय व्यवस्था ने महिलाओं को रैली निकालने की इजाजत नहीं दी है। पाकिस्तान के इस कट्टरपंथी रवैये की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना की जा रही है। 

इस महिला संगठन से जुड़ी युवतियां पाकिस्तान में जगह-जगह पोस्टर चिपका कर सरकार के फैसला का विरोध कर रही हैं। इस क्रम में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में ''औरत मार्च'' को प्रसारित करने वाले पोस्टर दिखाए गए हैं। अराजक तत्वों द्वारा कई पोस्टर फाड़ दिए गए हैं। वीडियो में युवती ने कहा है कि अगर आप हमारी हुनर की ताकत से डरे हुए हैं.. हम फिर से यही करेंगे.. 

उल्लेखनीय है कि यह रैली 2018 में शुरू की गई थी, जो अब एक सालाना कार्यक्रम बन गई है। संयोगवश इस साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस भी है और उसी दिन रैली है। इस रैली के जरिये महिलाएं सशक्त बनती हैं और समाज को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करती हैं।

टॅग्स :पाकिस्ताननारी सुरक्षासोशल मीडियाट्विटरइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा