लाइव न्यूज़ :

माली में हमलावरों ने राष्ट्रपति पर वार करने का प्रयास किया

By भाषा | Updated: July 20, 2021 20:07 IST

Open in App

बामाको, 20 जुलाई (एपी) माली की राजधानी बामाको में मंगलवार को ग्रांड मस्जिद में बकरीद के दौरान एक व्यक्ति ने अस्थायी राष्ट्रपति कर्नल आसिमी गोइटा पर धारदार हथियार से वार करने का प्रयास किया।

चश्मदीदों के अनुसार मस्जिद में नमाज के बाद जब इमाम भेड़ की कुर्बानी देने गये , तब यह घटना घटी। वहां चाकू लिये एक व्यक्ति तथा बंदूक लिये एक अन्य व्यक्ति ने राष्ट्रपति पर हमला करने की चेष्टा की । हालांकि गोइटा बाल-बाल बच गये और उनके सुरक्षा दल ने तुरंत हमलावर को पकड़ लिया । इस हमले में एक व्यक्ति घायल हो गया।

अंतरिम राष्ट्रपति पर हमला का यह प्रयास ऐसे समय में हुआ है जब हाल के दिनों में देश के मध्य हिस्से में जिहादियों के कई हमले हुए हैं।

गोइटा ने लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई माली सरकार को उखाड़ फेंककर अगस्त, 2020 में सत्ता हथिया ली थी। वह बाद में असैन्य राष्ट्रपति के नेतृत्व वाली संक्रमणकालीन सरकार पर राजी तो हुए लेकिन मंत्रिमंडल में फेरबदल में उनसे संपर्क किये बगैर सेना के दो समर्थकों को हाशिये पर डालने के बाद उन्होंने 24 मई को असैन्य सरकार को अपदस्थ कर दिया था।

गोइटा को जून में संक्रमणकालीन सरकार के राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलायी गयी। उन्होंने फरवरी, 2022 में चुनाव कराके देश में असैन्य शासन लाने का वादा किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल