लाइव न्यूज़ :

चीन में नहीं थम रहे कोरोना संक्रमण के मामले, बिना लक्षण वाले 23 नए मरीज आए सामने

By भाषा | Updated: May 28, 2020 12:49 IST

चीन में कोरोना के नए मामले सामने आने लगे हैं। चीन में बिना किसी लक्षण के 32 कोरोना संक्रमित पाए गए, जिनमे से अधिक लोग वुहान के है। 23 लोगों में 19 लोग वुहान शहर के है।

Open in App
ठळक मुद्देचीन में कोरोना वायरस के दो नए मामलों की पुष्टि हुई है और दोनों मामले विदेश से आए लोगों में सामने आए हैं तथा 23 बिना लक्षण वाले मरीज भी सामने आए हैं।देश में बुधवार को 23 ऐसे लोग संक्रमित पाए गए जिनमें बीमारी के कोई लक्षण नहीं दिखे जिनमें से 19 वुहान में सामने आए।

बीजिंग: चीन में कोरोना वायरस के दो नए मामलों की पुष्टि हुई है और दोनों मामले विदेश से आए लोगों में सामने आए हैं तथा 23 बिना लक्षण वाले मरीज भी सामने आए हैं जिनमें से अधिकांश मामले कोविड-19 का केंद्र रहे वुहान से हैं चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार को दो आयातित मामले सामने आए जिनमें से एक शंघाई में और दूसरा फुजियान में था।

हालांकि घरेलू संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है। देश में बुधवार को 23 ऐसे लोग संक्रमित पाए गए जिनमें बीमारी के कोई लक्षण नहीं दिखे जिनमें से 19 वुहान में सामने आए। बिना लक्षण वाले सभी 413 मरीज चिकित्सा निगरानी में हैं। इनमें से 344 मरीज वुहान में हैं। अप्रैल में 76 दिन का लॉकडाउन हटाए जाने के बाद वुहान में छह नए मामलों की पुष्टि हुई थी। वहां बिना लक्षण वाले कई मरीज सामने आ रहे हैं जिससे शहर के अधिकारियों को अपनी सभी 1.12 करोड़ की आबादी की जांच करानी पड़ रही है।

आधिकारिक मीडिया खबरों के अनुसार अभी तक 65 लाख लोगों की जांच की गई है। बिना लक्षण वाले मरीजों का आना दिक्कत की बात है क्योंकि ये मरीज कोविड-19 से संक्रमित तो पाए जाते हैं लेकिन इनमें बुखार, खांसी या गले में सूजन जैसे कोई लक्षण नहीं दिखाई देते। लेकिन इनसे दूसरे लोगों में बीमारी फैलने का खतरा होता है। एनएचसी ने बताया कि बुधवार तक चीन में कोविड-19 के 82,995 मामलों की पुष्टि की गई और इस संक्रामक रोग से मरने वाले लोगों की संख्या 4,634 रही। 

टॅग्स :चीनवुहानकोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल