लाइव न्यूज़ :

बर्मिंघम में चाकूबाजी की वारदातों को पुलिस ने बताया बड़ी घटना

By भाषा | Updated: September 6, 2020 16:35 IST

सिटी सेंटर में आधीरात को चाकूबाजी की एक घटना के बाद पुलिस को बुलाया गया था। पुलिस के एक बयान में कहा गया है, ‘‘ उसके शीघ्र बाद चाकूबाजी की कई घटनाएं सामने आयीं।

Open in App
ठळक मुद्देबयान में कहा गया है कि इसे एक बड़ी घटना घोषित किया गया है। क्या हुआ है, इसे लेकर जांच चल ही है। अधिकारियों ने शहर के मध्य में स्थित लोकप्रिय चौराहे हर्स्ट स्ट्रीट और ब्रूम्सग्रोव स्ट्रीट को घेर लिया है।आपात सेवाएं भी सक्रिय कर दी गयी और कुछ घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

लंदन: ब्रिटेन के बर्मिंघम में रात को चाकूबाजी की कई घटनाओं की जांच में जुटी पुलिस ने रविवार को इसे ‘बड़ी घटना’ करार दिया। इन घटनाओं में कई लोग घायल हो गये। वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस ने कहा कि उसे चाकूबाजी की इन घटनाओं के पीछे की मंशा का पता नहीं चल पाया है और वह सारे तथ्य पता करने में जुटी है।

सिटी सेंटर में आधीरात को चाकूबाजी की एक घटना के बाद पुलिस को बुलाया गया था। पुलिस के एक बयान में कहा गया है, ‘‘ उसके शीघ्र बाद चाकूबाजी की कई घटनाएं सामने आयीं। हमें पता है कि कई लोग घायल हुए हैं लेकिन हम फिलहाल यह कहने की स्थिति में नहीं हैं कि कितने लोग घायल हुए और और उनकी चोट कितनी गंभीर हैं।’’

बयान में कहा गया है, ‘‘ इसे एक बड़ी घटना घोषित किया गया है। क्या हुआ है, इसे लेकर जांच चल ही है । हम किसी बात की पुष्टि कर पायें, उससे पहले कुछ वक्त लग सकता है। इस शुरुआती चरण में घटना के कारणों को लेकर कुछ अटकलें लगाना उपयुक्त नहीं होगा।’’

अधिकारियों ने शहर के मध्य में स्थित लोकप्रिय चौराहे हर्स्ट स्ट्रीट और ब्रूम्सग्रोव स्ट्रीट को घेर लिया है। आपात सेवाएं भी सक्रिय कर दी गयी और कुछ घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। भाषा राजकुमार प्रशांत प्रशांत

टॅग्स :क्राइमकेसब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला