लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश में इस्लामिक समूह के अनुयायियों ने हिंदुओं के 70-80 घरों को तोड़ा

By भाषा | Updated: March 19, 2021 22:17 IST

Open in App

ढाका, 19 मार्च बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदाय के एक युवा द्वारा कथित तौर पर सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखने के बाद एक इस्लामिक समूह के सैकड़ों समर्थकों ने देश के पूर्वोत्तर में स्थित सिलहट डिवीजन में हिंदुओं के 70-80 घरों पर हमला किया और उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया।

मीडिया में शुक्रवार को खबरों में यह जानकारी सामने आई।

ढाका ट्रिब्यून अखबार के मुताबिक हिफाजत ए इस्लाम के नेता मामुनुल हक के हजारों अनुयायियों ने सिलहट डिवीजन के सुनामगंज जिले के शल्ला उप जिले में एक हिंदू गांव पर हमला किया।

खबर के अनुसार, पुलिस ने बताया कि काशीपुर, नाचनी, चांदीपुर और कुछ अन्य मुस्लिम बहुल गांवों से हक के समर्थक, नवागांव गांव में एकत्र हुए और उन्होंने स्थानीय हिंदुओं के घरों पर डंडों और देसी हथियारों से हमला किया तथा 70-80 घर तोड़ डाले।

खबर के मुताबिक, कई हिंदू अपनी जान बचाने के लिए घर से भाग गए और भीड़ ने गांव में घुसकर कई घरों को लूटा।

हिफाजत ए इस्लाम के अमीर अल्लामा जुनैद बाबूनगरी, संयुक्त महासचिव मौलाना मुफ्ती मामुनुल हक और कई अन्य नेताओं ने सोमवार को डेरा उपजिला में एक जलसे में भाग लिया था।

खबर में कहा गया कि हक के भाषण से आक्रोशित होकर एक हिंदू युवा ने कथित तौर पर फेसबुक पर आलोचनात्मक पोस्ट लिखी थी, जिसके बाद भीड़ ने बुधवार को गांव पर हमला किया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि बांग्लादेश पुलिस के विशेष दलों को घटनास्थल पर तैनात किया गया है।

शल्ला उपजिला निर्वाही अधिकारी अल मुक्तदिर हुसैन ने एक बयान में कहा कि हक का अपमान करने के लिए आरोपी युवा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस बीच, पुलिस ने हमलावरों को पकड़ने के लिए सुनामगंज में एक गांव पर छापा मारा। ढाका ट्रिब्यून की खबर के अनुसार शुक्रवार सुबह तक 22 संदिग्धों को गिरफ्तार किया जा चुका था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला