लाइव न्यूज़ :

अर्जेंटीना में गर्भपात को कानूनी वैधता प्रदान करने वाला विधेयक पारित

By भाषा | Updated: December 31, 2020 10:16 IST

Open in App

ब्यूनस आयर्स, 31 दिसंबर (एपी) पोप फ्रांसिस की आपत्ति के बावजूद अर्जेंटीना गर्भपात को कानूनी वैधता प्रदान करनेवाला लातिन अमेरिका का सबसे बड़ा देश बन गया है। इसे देश में नारीवादी आंदोलनों की जीत बताया जा रहा है।

करीब 12 घंटे तक चले सत्र के बाद देश के सीनेट ने 29 के मुकाबले 38 मतों के साथ इस विधेयक को पारित कर दिया। हालांकि गर्भपात को कानूनी वैधता प्रदान करने की कोशिश दो साल पहले भी हुई थी लेकिन सदन में वोट कम पड़ गए थे।

इस विधेयक पर राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज आने वाले दिनों में हस्ताक्षर करेंगे।

इसमें 14 सप्ताह तक के गर्भ को गिराने की मंजूरी है, जबकि दुष्कर्म और महिला के स्वास्थ्य को खतरा होने की स्थिति में 14 सप्ताह बाद भी गर्भपात कराया जा सकता है।

फर्नांडीज ने मतदान के बाद ट्वीट किया, ‘‘ सुरक्षित, वैध गर्भपात अब कानून है।’’

उन्होंने कहा कि यह चुनावी वादा था।

फर्नांडीज ने कहा, ‘‘आज हम एक बेहतर समाज हैं जो महिला अधिकारों को विस्तार प्रदान करता है और लोक स्वास्थ्य सुनिश्चित करता है।’’

लातिन अमेरिका के कुछ हिस्सों जैसे कि उरुग्वे, क्यूबा और मेक्सिको सिटी में भी इसे कानूनी वैधता प्राप्त है।

हालांकि ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो ने ट्वीट किया, ‘‘ मैं अर्जेंटीना के बच्चों के जीवन के लिए बेहद दुखी हूं। अब वे देश की अनुमति से मां की कोख में ही मर सकते हैं। अगर यह मेरे और मेरे प्रशासन के हाथ में होता, तो हम गर्भापात को कभी मंजूरी नहीं देते।’’

मंगलवार को सदन का सत्र शुरू होने से पहले पोप फ्रांसिस ने गर्भपात को वैध करने पर विरोध जताया  था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 विवाद: ललित मोदी का बड़ा आरोप, RR बनाम RCB मैच में 'एंटी-करप्शन' प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियाँ

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

विश्व अधिक खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'