लाइव न्यूज़ :

इमरान खान ने कोविड-19 टीकों के समान वितरण और गरीब देशों को कर्ज में राहत देने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: January 25, 2021 20:05 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 25 जनवरी पाकिस्तान के प्रधानंत्री इमरान खान ने महामारी के प्रभाव को कम करने के लिये सोमवार को कोविड-19 टीके के समान वितरण और गरीब देशों को कर्ज में राहत देने का आह्वान किया।

खान ने संयुक्त राष्ट्र व्यापार एवं विकास सम्मेलन के चौथे सत्र को संबोधित करते हुए विकासशील देशों को कोरोना वायरस टीकों की सुलभ आपूर्ति और डब्ल्यूएचओ के वैश्विक टीका साझेदारी कार्यक्रम 'कोवैक्स' को व्यापक बनाने की अपील की।

उन्होंने कहा, ''विकसित देशों में अब कोविड-19 टीके लगाए जा रहे हैं लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि पूरी दुनिया को टीकों का लाभ मिलने में अभी काफी समय लगेगा। जब तक महामारी का प्रकोप जारी रहेगा तब तक सतत विकास प्रभावित होगा। ''

खान ने महामारी और कर्ज के बोझ को कम करने के लिये पांच सूत्रीय एजेंडा पेश करते हुए विकासशील देशों को कोविड टीकों की आपूर्ति के लिये समान एवं सुलभ तंत्र बनाने का आग्रह किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि विकासशील देश महामारी से निकलने और कर्ज चुकाने की बाध्यताओं के बीच फंसे हुए हैं।

उन्होंने महामारी का खात्मा होने तक सबसे अधिक प्रभावित देशों को पुराने कर्ज की अदायगी में छूट देकर अतिरिक्त कर्ज राहत देने का आग्रह किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'