लाइव न्यूज़ :

इमरान खान बोले- खतरा अभी टला नहीं, चुनाव से पहले पाकिस्तान पर फिर 'स्ट्राइक' करवा सकती है मोदी सरकार

By भाषा | Updated: March 27, 2019 08:58 IST

इमरान खान ने आशंका जताई है कि भारत में आम चुनावों तक भारत-पाकिस्तान संबंध तनावपूर्ण बने रहेंगे

Open in App

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि भारत में आम चुनाव संपन्न होने तक भारत-पाकिस्तान संबंध तनावपूर्ण बने रहेंगे और उन्हें पूर्वी पड़ोसी से ‘‘एक और दुस्साहस’’ की आशंका है। पुलवामा में पाकिस्तान आधारित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के 14 फरवरी के आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है।

खान ने कहा कि युद्ध की छाया अब भी पाकिस्तान और भारत पर मंडरा रही है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार आम चुनावों से पहले ‘‘एक और दुस्साहस’’ कर सकती है। ‘डॉन’ ने खान के हवाले से बताया, ‘‘खतरा अभी टला नहीं है। भारत में आगामी आम चुनावों तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रहेगी। हम भारत की ओर से किसी भी तरह के आक्रमण रोकने के लिए पहले से ही तैयार हैं।’’

उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्होंने अफगानिस्तान सरकार की ‘‘चिंताओं’’ के कारण तालिबान के साथ इस्लामाबाद में अपनी प्रस्तावित बैठक रद्द कर दी। गौरतलब है कि भारतीय वायुसेना ने पुलवामा हमले के बाद 26 फरवरी को पीओके और पाकिस्तान के बालाकोट में जैश के आतंकी ठिकानों पर हवाई हमले कर उन्हें ध्वस्त कर दिया था।

टॅग्स :सर्जिकल स्ट्राइकपाकिस्तानइमरान खाननरेंद्र मोदीलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट