लाइव न्यूज़ :

द कपिल शर्मा शो या बॉलीवुड ज्वाइन कर लें इमरान खान- पूर्व क्रिकेटर पर तंज कसते हुए बोलीं रेहम खान, कहा कर सकते हैं ऑस्‍कर जीतने वाला अभिनय

By आजाद खान | Updated: April 14, 2022 16:29 IST

रेहम खान शुरू से इमरान खान की आलोचना करती दिखती है। सत्ता से दखल होने के बाद भी वे इमरान पर वार करना नहीं भूल रही है।

Open in App
ठळक मुद्देरेहम खान ने एक बार फिर से इमरान खान पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने पति इमरान खान को कॉमेडी शो में ज्वाइन करने को कहा है। उनका मानना है कि वे बॉलीवुड में ऑस्‍कर पुरस्‍कार जीतने वाला अभिनय कर सकते है।

इस्लामाबाद:इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान ने एक बार फिर पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान पर निशाना साधा है। उन्होंने एक पत्रकार से बात करते हुए इमरान खान को कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में जाने की सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि इमरान खान के पास कॉमेडी का अच्छा टैलेंट है जिससे उन्हें द कपिल शर्मा शो में मौका मिल सकता है। रेहम ने यह भी कहा है कि इमरान खान और नवजोत सिद्धू के अच्छे संबंध है जिससे वहां कुछ बात बन सकती है। 

इमरान बॉलीवुड में ऑस्‍कर पुरस्‍कार जीतने वाला अभिनय कर सकते है-रेहम खान

रेहम खान ने पत्रकार से बात करते हुए इमरान खान के उस बयान का भी जिक्र किया जिसमें उन्होंने भारत की तारीफ करते हुए कहा था कि "कोई भी महाशक्ति भारत के लिए शर्तों को निर्धारित नहीं कर सकती"। इस पर रेहम खान ने कहा, '(कुर्सी जाने के बाद) अब इमरान खान काफी भावुक हो गए हैं और मैं समझती हूं कि भारत उनके लिए बॉलीवुड में जगह बनाए। इमरान ऑस्‍कर पुरस्‍कार जीतने वाला अभिनय कर सकते हैं।' 

इमरान खान की पूर्व पत्नी ने इस पर आगे कहा, 'इमरान खान में कॉमेडियन का टैलंट भी बहुत है। उनके साथ कैबिनेट के कुछ सहयोगी भी जा सकते हैं। नहीं हुआ तो कपिल शर्मा शो में नवजोत सिंह सिद्धू की जगह खाली है और पाजी की जगह पर इमरान खान ले सकते हैं। सिद्धू से इमरान खान के बहुत अच्‍छे ताल्‍लुकात हैं और मेरा ख्‍याल है कि उनके साथ शेयरिंग भी हो सकती है।'

बॉलिवुड में क्या रोल मिलेगा-हीरो या खलनायक

जब पत्रकार ने यह सवाल पूछा की इमरान को बॉलिवुड में किसका रोल मिलेगा, क्या वह हीरो का रोल करेंगे या एक खलनायक बनेंगे। इस पर रेहम ने जवाब दिया कि यह तो उन पर निर्भर करता है। इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि इमरान के पास हास्य प्रतिभा भी है जिससे उन्हें कपिल शर्मा के शो में जगह मिल सकती है। इस पर पत्रकार ने वीडियो में यह कहा कि कपिल शर्मा मुझे यकीन है कि आप रेहम को सुन रहे हैं। 

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खानकपिल शर्माहिन्दी सिनेमा समाचारऑस्कर अवार्ड
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

विश्व अधिक खबरें

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH