लाइव न्यूज़ :

भारत पर शुल्क लगाया तो व्यापार युद्ध छिड़ेगा?, आखिर क्यों अमेरिका के नवनिर्वाचित सांसद सुहास सुब्रमण्यम ने कहा...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 18, 2024 14:13 IST

भारत की शुल्क संरचना पर निशाना साधा था और चीन एवं भारत जैसे देशों पर पारस्परिक कर लगाने की बात की थी।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय निर्यात पर अधिक शुल्क लगने की संभावना है। आर्थिक रूप से जितना मिलकर काम करेंगे, हम उतने ही मजबूत होंगे।कई भारतीय कंपनियां अमेरिका में विस्तार कर रही हैं।

वाशिंगटनः अमेरिका के नवनिर्वाचित सांसद सुहास सुब्रमण्यम ने कहा है कि वह भारत पर शुल्क लगाने के विरोध में हैं क्योंकि इससे दोनों देशों के बीच व्यापार युद्ध छिड़ जाएगा। सुब्रमण्यम ने यह टिप्पणी ऐसे समय में की है जब अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन द्वारा भारतीय निर्यात पर उच्च शुल्क लगाए जाने की संभावना है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं भारत पर शुल्क लगाने का समर्थन नहीं करता। मुझे लगता है कि यह सचमुच बहुत बुरा होगा। इससे व्यापार युद्ध छिड़ जाएगा और मुझे नहीं लगता कि यह किसी भी देश के लिए अच्छा है।’’ ट्रंप ने अमेरिका का राष्ट्रपति चुने जाने से पहले भारत की शुल्क संरचना पर निशाना साधा था और चीन एवं भारत जैसे देशों पर पारस्परिक कर लगाने की बात की थी।

ट्रंप के अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार संभालने के साथ ही भारतीय निर्यात पर अधिक शुल्क लगने की संभावना है। सुब्रमण्यम ने कहा, ‘‘ऐसे कई व्यवसाय हैं जो भारत में वास्तव में बहुत अच्छा काम करते हैं और कई भारतीय कंपनियां अमेरिका में विस्तार कर रही हैं इसलिए हमारे देश आर्थिक रूप से जितना मिलकर काम करेंगे, हम उतने ही मजबूत होंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारत सबसे बड़े लोकतंत्रों में से एक है और अमेरिका एवं भारत के संबंध दोनों देशों के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।’’ सुब्रमण्यम (38) डॉ. अमी बेरा, प्रमिला जयपाल, राजा कृष्णमूर्ति, रो खन्ना और श्री थानेदार के बाद अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के लिए चुने गए छठे भारतीय-अमेरिकी हैं।

टॅग्स :अमेरिकानरेंद्र मोदीS Jaishankarडोनाल्ड ट्रंपइकॉनोमीeconomy
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."