लाइव न्यूज़ :

ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की सुनवाई सीनेट में आठ फरवरी से शुरू होगी

By भाषा | Updated: January 23, 2021 09:40 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 23 जनवरी अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ सीनेट में आठ फरवरी से महाभियोग की सुनवाई शुरू होगी। सीनेट में बहुमत के नेता चक शूमर ने यह जानकारी दी।

शूमर ने सीनेट में कहा, ‘‘ छह जनवरी को कैपिटल (ससंद भवन) में हुआ राज द्रोह, जिसे डोनाल्ड ट्रंप ने उकसाया,उसे हम में से कोई कभी नहीं भूल सकता है। हमारे देश के इतिहास के इस डरावने पन्ने को हम सभी पीछे छोड़ना चाहते हैं। लेकिन दुख की भरपाई और एकता तभी बहाल हो सकती है, जब सच्चाई और जिम्मेदारी से काम हो और इस मुकदमे से यही हासिल होगा।’’

रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टी के पास 100 सदस्यों वाले सीनेट में 50-50 सीटें हैं। हालांकि सीनेट की अध्यक्ष के तौर पर उप राष्ट्रपति कमला हैरिस के पास महत्वपूर्ण वोट है, जिससे इस सदन में डेमोक्रेटिक पार्टी बहुमत में है।

वहीं सीनेट में अल्पमत के नेता मिच मैककॉनेल ने कहा कि महाभियोग की प्रक्रिया अप्रत्याशित तौर पर तेजी से शुरू हो रही हैं।

रिपब्लकिन नेता ने 11 फरवरी से महाभियोग की सुनवाई शुरू करने की सलाह दी थी। हालांकि इस तारीख पर सत्तारूढ़ डेमोक्रेट सहमत नहीं हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला