लाइव न्यूज़ :

नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को IMF ने दी राहत, कड़ी शर्तों के साथ दिया 6 अरब डॉलर का लोन

By भाषा | Updated: July 5, 2019 05:54 IST

आईएमएफ ने एक बयान में कहा, ‘‘ आईएमएफ के कार्यकारी निदेशक मंडल ने पाकिस्तान के लिए विस्तारित कोष सुविधा (ईएफएफ) के तहत 39 महीने की विस्तारित व्यवस्था को मंजूरी दे दी। उसे 426.8 करोड़ का विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) दिया गया है जो उसके कोटा का करीब 210 प्रतिशत या छह अरब डॉलर के मूल्य के बराबर है। यह राशि उसे आर्थिक सुधार कार्यक्रम के समर्थन के लिए दी गयी है।’’

Open in App

नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने कड़ी शर्तों के साथ 39 महीनों के लिए छह अरब डॉलर का ऋण देने को मंजूरी दे दी। पाकिस्तान इस समय भुगतान संतुलन के संकट से गुजर रहा है और अर्थव्यवस्था को फिर से ‘ वृद्धि की ठोस राह ’ पर लाने के लिए उसे मदद की जरूरत है। पूर्व क्रिकेटर इमरान खान के पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनने के बाद उसने अगस्त 2018 में आईएमएफ से इस राहत पैकेज की मांग की थी।

आईएमएफ ने एक बयान में कहा, ‘‘ आईएमएफ के कार्यकारी निदेशक मंडल ने पाकिस्तान के लिए विस्तारित कोष सुविधा (ईएफएफ) के तहत 39 महीने की विस्तारित व्यवस्था को मंजूरी दे दी। उसे 426.8 करोड़ का विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) दिया गया है जो उसके कोटा का करीब 210 प्रतिशत या छह अरब डॉलर के मूल्य के बराबर है। यह राशि उसे आर्थिक सुधार कार्यक्रम के समर्थन के लिए दी गयी है।’’

इस छह अरब डॉलर के ऋण में तत्काल दी जाने वाली एक अरब डॉलर की वित्तीय मदद शामिल है जो पाकिस्तान को उसके भुगतान संकट से निपटने में सहायता करेगी। बयान के अनुसार बाकी की राशि को कार्यक्रम की योजना के अनुसार समय-समय पर दिया जाएगा। यह चार त्रैमासिक और चार छमाही समीक्षाओं के आधार पर जारी की जाएगी।

बयान में कहा गया है कि ईएफएफ से पाकिस्तान को आर्थिक अनिश्चिता को कम करने में मदद मिलेगी। यह सतत और संतुलित वृद्धि को पैदा करेगा जो सरकारी कर्ज को घटाने और राजकोषीय घाटे के निर्णायक एकीकरण पर ध्यान केंद्रित करने वाली होगी। साथ ही यह सामाजिक व्यय का भी विस्तार करेगी।

बयान में कहा गया है कि यह पाकिस्तान में लचीली, बाजार उन्मुखी विनिमय दर में मदद करेगा जिससे प्रतिस्पर्धा को पुन: स्थापित करने और सरकारी आरिक्षत मुद्रा भंडार को फिर से बनाने में भी मदद करेगा।

आईएमएफ ने अपने बयान में कहा कि पाकिस्तान को अगले तीन साल में मितव्ययता से जुड़े कड़े कदम उठाने होंगे। इसी बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार डॉक्टर अब्दुल हफीज शेख ने इस्लामाबाद में कहा कि आईएमएफ का यह कदम देश में बेहतर आर्थिक प्रबंधन और वित्तीय अनुशासन स्थापित करने की सरकार की मंशा का अनुमोदन करता है। आईएमएफ का 1950 में सदस्य बनने के बाद पाकिस्तान को यह 22वीं दफा राहत पैकेज मिला है। 

टॅग्स :पाकिस्तानअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल