लाइव न्यूज़ :

संतरे के कई बॉक्स में भरी थी अवैध दवा, कीमत 5.8 करोड़ डॉलर, सऊदी के कस्टम विभाग ने किया जब्त

By वैशाली कुमारी | Updated: July 2, 2021 14:22 IST

सऊदी अरब में संतरे के बॉक्सेस में 45 लाख एम्फेटमाइन पिल्स छिपे होने का मामला सामने आया है। इसे जेद्दाह के पोर्ट पर चोरी छिपे ले जाया जा रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देएम्फेटमाइन पिल्स को स्थानीय तौर पर कैप्टागॉन कहा जाता है1986 में अधिकतर देशों में इसका इस्तेमाल अवैध घोषित कर दिया गया थाकैप्टागॉन की गैरकानूनी बिक्री से मिलने वाले पैसे का इस्तेमाल हथियार खरीदने के लिए होता आ रहा है

सऊदी अरब में संतरे के बॉक्सेस में 45 लाख एम्फेटमाइन पिल्स छिपे होने का मामला सामने आया है। इसे जेद्दाह के पोर्ट पर चोरी छिपे ले जाया जा रहा था। सऊदी अरब के कस्टम विभाग द्वारा यह पकड़ लिया गया है।

सऊदी अरब के सरकारी टीवी अल अरबिया ने इस बात की जानकारी दी है। एम्फेटमाइन पिल्स को स्थानीय तौर पर कैप्टागॉन कहा जाता है। इस पिल्स की अनुमानित कीमत 5.8 करोड़ डॉलर है। अधिकारियों ने बताया कि जेद्दाह बंदरगाह पर काफी संख्या में संतरे के बॉक्सेस को जब्त कर लिया गया और एक्सरे मशीन से निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में कैप्टागॉन पिल्स छिपी हुई मिली। 

अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक संतरे की पेटी का इंतजार करने वाले लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि संगठित अपराधियों की एक और कोशिश को उनके विभाग ने नाकाम कर दिया है।

इसके पहले शनिवार को लेबनान से आई एक करोड़ 40 लाख टेबलेट को सऊदी अरब के अधिकारियों ने ज़ब्त कर लिया था। यह पिल्स लोहे की प्लेटो में छिपाकर लाई गई थी। वहीं अप्रैल महीने में लेबनान से अनार की पेटियों में 53 लाख पिल्स बरामद हुई थी। इस मामले में सीरिया के एक नागरिक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

क्या है कैप्टागॉन टेबलेट 

कैप्टागॉन एक साइकोलाजिकल पिल है जो एम्फैटेमिन और थियोफिलाइन के फ्यूजन से बनती है। यह बहुत ज्यादा नशे की लत वाली दवा है। 1986 में अधिकतर देशों में इसका इस्तेमाल अवैध घोषित कर दिया गया था। 

यह ड्रग सीरिया में बनाई जाती हैं और पूरे मिडिल ईस्ट में पहुंचाई जाती है। इसका इस्तेमाल ISIS के आतंकी करते हैं। इसे खाने से कई दिनों तक इंसान जाग सकता है और खाने वाला खुद को सुपरह्यूमन समझता है। कैप्टागॉन की गैरकानूनी बिक्री से मिलने वाले पैसे का इस्तेमाल हथियार खरीदने के लिए होता आ रहा है। डॉक्टरों के अनुसार कैप्टागॉन का इस्तेमाल खतरनाक होता है और इससे साइकोसिस और ब्रेन डैमेज का खतरा रहता है।

टॅग्स :सऊदी अरबक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना