लाइव न्यूज़ :

हिम्मत है तो फोन टैपिंग पर आईएसआई से सवाल करें ‘कठपुतली’ प्रधानमंत्री इमरान खान : मरयम नवाज

By भाषा | Updated: November 30, 2020 17:58 IST

Open in App

लाहौर, 30 नवंबर पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की उपाध्यक्ष मरयम नवाज ने सोमवार को कहा कि पाकिस्तान के ‘‘कठपुतली’’ प्रधानमंत्री इमरान खान अपने फोन टैप किए जाने पर देश की खुफिया एजेंसी आईएसआई से सवाल करने का ‘‘कुछ साहस’’ दिखाएं।

उनकी टिप्पणी प्रधानमंत्री के इस खुलासे के बाद आई है कि वह जानते हैं कि एजेंसियां उनके फोन टैप कर रही हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पुत्री ने कहा, ‘‘इस कठपुतली और चयनित प्रधानमंत्री इमरान में आईएसआई से यह तक पूछने की हिम्मत नहीं है कि वह उनके फोन क्यों टैप कर रही है। उन्हें आईएसआई से कहना चाहिए कि यह प्रधानमंत्री के अधीन आने वाले संस्थान का काम नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आईएसआई प्रधानमंत्री और उनके फोन टैप करती है। यह मेरे लिए खबर नहीं है। यदि इस कठपुतली (इमरान खान) में थोड़ी भी हिम्मत है तो उन्हें इस मुद्दे पर आईएसआई को फटकार लगानी चाहिए।’’

खान ने हाल में एक स्थानीय टीवी चैनल से कहा था, ‘‘मैं जो करता हूं और फोन पर किससे बात करता हूं, आईएसआई और आईबी (खुफिया ब्यूरो) इस बारे में जानते हैं।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या उनका फोन टैप किया जाना उनके लिए कोई मुद्दा नहीं है, खान ने कहा था कि यह पूरी दुनिया में होता है। यहां तक कि अमेरिका में सीआईए भी यही करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टKarnataka: केरल की किशोरी की चिक्कमगलुरु में मौत; लापता होने के कुछ दिनों बाद मिला शव

क्राइम अलर्टHyderabad: शादी से इनकार करने पर शख्स ने इंजेक्शन से दिया HIV का संक्रमण, खौफ में महिला ने की आत्महत्या

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल