लाइव न्यूज़ :

बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना पर हुआ आईईडी से हमला, 96 घंटे से जारी अभियान में एक अधिकारी समेत 6 सैनिकों की हुई मौत

By भाषा | Updated: December 26, 2022 09:56 IST

इस हमले पर बोलते हुए आईएसपीआर के एक बयान भी दिया है। बयान के मुताबिक इस अभियान का उद्देश्य ‘‘आतंकवादियों के पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पार कर खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में घुसने और नागरिकों और सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए कुछ संदिग्ध मार्गों का उपयोग करने से रोकना है।’’

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के बलूचिस्तान में सेना पर आईईडी से हमला हुआ है। इस हमले में एक अधिकारी समेत 6 सैनिकों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि इस हमले में 15 लोग घायल भी हुए है।

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के अशांत दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में रविवार को आतंकवादियों के साथ दो अलग-अलग मुठभेड़ के दौरान एक अधिकारी सहित कम से कम छह सैन्यकर्मी मारे गए हैं। प्रांत के विभिन्न हिस्सों में आतंकवादियों द्वारा किए गए ग्रेनेड हमलों में 15 लोग घायल भी हो गए है। 

आईईडी हमले में 5 पाक सैनिक मारे गए

पाकिस्तानी सेना के मीडिया विभाग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, बलूचिस्तान के कहन इलाके में एक अभियान के दौरान इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) विस्फोट में पांच सैनिक मारे गए। बयान के मुताबिक विश्वसनीय सूचना के आधार पर शनिवार को इस अभियान की शुरुआत की गई है। 

क्या कहना है आईएसपीआर का

बयान के अनुसार, झोब जिले के सांबाजा इलाके में आतंकियों के खिलाफ एक अभियान 96 घंटे से जारी है। आईएसपीआर के बयान के मुताबिक इस अभियान का उद्देश्य ‘‘आतंकवादियों के पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पार कर खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में घुसने और नागरिकों और सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए कुछ संदिग्ध मार्गों का उपयोग करने से रोकना है।’’ 

आतंकी द्वारा हमले में 15 लोघ हुए है घायल

इस बीच, अफगानिस्तान की सीमा से सटे प्रांत के क्वेटा, लासबेला और खुजदार में संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा किए गए विस्फोटों में कम से कम 15 लोग घायल हो गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अब्दुल हक उमरानी ने कहा कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

टॅग्स :क्राइमपाकिस्तानआतंकी हमलाArmy
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?