लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के लक्षण को कम करने वाले यौगिक की पहचान की

By भाषा | Updated: November 2, 2021 18:36 IST

Open in App

वाशिंगटन, दो नवंबर वैज्ञानिकों ने एक ऐसे यौगिक की पहचान की है जो प्रयोगशाला और जानवरों में कोविड-19 संक्रमण के लक्षणों को कम करने की क्षमता दिखाता है।

‘यूएस डिपार्टमेंट ऑफ एनर्जीज पैसिफिक नॉर्थवेस्ट नेशनल लेबोरेटरी (पीएनएनएल) और यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ कैरोलिना (यूएनसी) की एक टीम ने उस वायरस का अध्ययन किया जो मिडिल ईस्ट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम (एमईआरएस) का कारण बनता है, जो कोरोना वायरस के कारण होता है।

एमईआरएस के मामले कम सामने आते हैं लेकिन यह कोविड-19 ये बहुत अधिक घातक है।

पत्रिका ‘एमबायो’ में प्रकाशित अध्ययन ने प्रोटीन, आणविक संदेशवाहक और संक्रमण के बाद होने वाले अन्य संकेतों की प्रयोगशाला में हजारों मापों का विश्लेषण किया।

शोधकर्ताओं ने एक आणविक प्रक्रिया पर ध्यान केंद्रित किया जो शरीर की गुणवत्ता-नियंत्रण मशीनरी का हिस्सा है और जो कोरोना वायरस संक्रमण से नुकसान पहुंचाने में केंद्रीय भूमिका निभाता है। इसके बाद उन्होंने यौगिकों के एक विशाल डेटाबेस की खोज की और एक की पहचान एएमजी पीईआरके 44 के रूप में की जिसने प्रयोगशाला में मानव ऊतक में वायरस की बढ़त को रोक दिया।

शोधकर्ताओं के अनुसार, टीम ने यह भी पाया कि वायरस से संक्रमित चूहों में यौगिक का मजबूत प्रभाव पड़ता है। उनके अनुसार यौगिक ने फेफड़ों के कार्य को बढ़ावा दिया और चूहों में फेफड़ों की क्षति और वजन कम होने को कम किया, विशेष रूप से नर चूहों में।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीदिग्गज गायिका आशा भोसले को पड़ा दिल का दौरा, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

क्रिकेटपंजाब किंग्स का IPL के इतिहास में 9वीं बार 200 से ज़्यादा रनों का सफल चेज़, SRH को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'