लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका के पूर्वी तट पर तेल टैंकर में लगी आग, तीन जहाजों, विमान को भेजा गया, नौसेना ने मदद मांगी थी

By भाषा | Updated: September 3, 2020 19:21 IST

श्रीलंकाई नौसेना ने द्वीप देश के पूर्वी तट पर एक तेल टैंकर में आग पर नियंत्रण पाने के लिए सहायता देने का अनुरोध किया था। तटरक्षक बल ने कहा कि इसके बाद उसने तुरंत तेल टैंकर न्यू डायमंड में लगी आग पर काबू पाने के वास्ते आईसीजी जहाज शौर्य, सारंग और समुद्र पहरेदार के अलावा एक डोर्नियर विमान को भेजा।

Open in App
ठळक मुद्देएक डोर्नियर विमान को श्रीलंका के पूर्वी तट पर एक तेल टैंकर में लगी आग पर काबू पाने के लिए भेज दिया है।न्यूडायमंड 37 एनएम में आग पर काबू पाने के लिए श्रीलंका की नौसेना ने मदद मांगी थी। आईसीजी जहाजों और विमान को तुरंत मदद के लिए भेजा गया।आग को नियंत्रित करने के लिए आईसीजी जहाज शौर्य, सारंग और समुद्र पहरेदार के अलावा एक डोर्नियर विमान को भेजा।

नई दिल्लीः भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने अपने तीन जहाजों और एक डोर्नियर विमान को श्रीलंका के पूर्वी तट पर एक तेल टैंकर में लगी आग पर काबू पाने के लिए भेज दिया है।

बल ने कहा कि श्रीलंकाई नौसेना ने द्वीप देश के पूर्वी तट पर एक तेल टैंकर में आग पर नियंत्रण पाने के लिए सहायता देने का अनुरोध किया था। तटरक्षक बल ने कहा कि इसके बाद उसने तुरंत तेल टैंकर न्यू डायमंड में लगी आग पर काबू पाने के वास्ते आईसीजी जहाज शौर्य, सारंग और समुद्र पहरेदार के अलावा एक डोर्नियर विमान को भेजा।

बल ने भारत के रक्षा मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के एक आधिकारिक प्रवक्ता को टैग करते हुए एक ट्वीट में कहा, ‘‘श्रीलंका के पूर्वी तट पर तेल टैंकर एमटी न्यूडायमंड 37 एनएम में आग पर काबू पाने के लिए श्रीलंका की नौसेना ने मदद मांगी थी। आईसीजी जहाजों और विमान को तुरंत मदद के लिए भेजा गया।’’

बल ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘भारतीय तटरक्षक बल ने एक तीव्र समुद्री और हवाई समन्वित अभियान में तुरंत तेल टैंकर एमटीन्यूडायमंड पर लगी आग को नियंत्रित करने के लिए आईसीजी जहाज शौर्य, सारंग और समुद्र पहरेदार के अलावा एक डोर्नियर विमान को भेजा।’’ 

टैंकर में आग लग गई जिससे चालक दल का एक सदस्य लापता हो गया

श्रीलंका के पूर्वी तट के पास बृहस्पतिवार को एक तेल टैंकर में आग लग गई जिससे चालक दल का एक सदस्य लापता हो गया वहीं एक अन्य कर्मी घायल हो गया। नौसेना के एक प्रवक्ता ने यह जानकरी दी। टैंकर पर चालक दल के 23 सदस्य थे। प्रवक्ता कैप्टन इंदिका सिल्वा ने बताया कि आग ‘न्यू डायमंड’ टैंकर के इंजन रूम में लगी और फिर फैल गयी।

टैंकर कुवैत से कच्चे तेल लेकर भारत जा रहा था। नौसेना ने टैंकर की मदद के लिए चार पोत भेजे। सिल्वा ने कहा कि जब तक पोत वहां पहुंचते, चालक दल के 19 सदस्य जीवन बचाने वाली नौकाओं में सवार हो गए थे। उन्हें इन पोतों पर ले लिया गया।

उन्होंने कहा कि जब नौसेना के पोतों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की तो कप्तान और दो अन्य सदस्यों ने भी टैंकर को छोड़ दिया। एक सदस्य लापता है। पनामा में पंजीकृत टैंकर में जब आग लगी, वह उस समय श्रीलंका के पूर्व में करीब 38 समुद्री मील (70 किलोमीटर) दूर था।

टॅग्स :श्रीलंकाइंडियन कोस्ट गार्ड रिक्रूटमेंटदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा