लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में समावेशी सरकार बनने की उम्मीद : ब्लिंकन

By भाषा | Updated: September 4, 2021 12:30 IST

Open in App

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन ने शुक्रवार को कहा कि उनका देश और अंतरराष्ट्रीय समुदाय तालिबान से अफगानिस्तान में एक समावेशी सरकार बनाने की उम्मीद करता है। ब्लिंकन ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ हमने और दुनियाभर के देशों ने कहा है कि ऐसी उम्मीद की जाती है कि नयी सरकार वाकई में समावेशी हो और इसमें गैर तालिबानी हों जो अफगानिस्तान के विभिन्न समुदायों और विभिन्न हितों का प्रतिनिधित्व करते हों।’’ तालिबान के पिछले महीने अफगानिस्तान में कब्जा जमाने के बाद जल्द ही नयी सरकार के गठन की घोषणा करने की संभावना है। ब्लिंकन ने कहा कि सरकार के समावेशी होने की उम्मीद की जाती है लेकिन एक ऐसी सरकार देखने की उम्मीद है जो खासतौर से यात्रा करने की आजादी, अमेरिका या उसके किसी भी सहयोगी पर आतंकवादी हमले के लिए अपनी सरजमीं का इस्तेमाल न होने देने, महिलाओं और अल्पसंख्यकों समेत अफगान लोगों के मूल अधिकारों को बरकरार रखने और प्रतिशोध की कार्रवाई नहीं करने आदि वादों को पूरा करे । उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि विदेश विभाग समेत सभी को युद्ध के दौरान के घटनाक्रम और अफगानिस्तान के साथ साझेदारी को समझने के लिए पूरे 20 वर्षों की ओर देखना पड़ेगा और उससे सही सवाल करना और सही सीख लेनी होगी।’’ ब्लिंकन ने कहा कि सहयोगियों के साथ अमेरिका की कूटनीति तेज होगी। विदेश मंत्री अफगानिस्तान में तेजी से बदलते हालात के बीच अपने सहयोगियों के साथ कूटनीति तेज करने के लिए कतर और जर्मनी की यात्रा करेंगे। दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के लिए कार्यवाहक सहायक मंत्री डीन थॉम्पसन ने पत्रकारों से कहा कि ब्लिंकन की दोहा में तालिबानी नेतृत्व से मुलाकात की कोई योजना नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

कारोबारIran-Israel war LPG GAS: गैस आपूर्ति में सुधार के बीच समझदारी जरूरी

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा