लाइव न्यूज़ :

चीन की चेतावनी के बावजूद हांगकांग प्रदर्शनकारियों ने बड़ी रैली निकालने का लिया संकल्प

By भाषा | Updated: August 18, 2019 10:09 IST

चीन की सरकारी मीडिया ने ‘शेनजेन’ में सीमा के पास सैन्य कर्मियों एवं बख्तरबंद वाहनों की मौजूदगी की तस्वीरें प्रकाशित की।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका ने चीन को सेना भेजने के खिलाफ आगाह किया है।कई विश्लेषकों का मानना है कि चीन का यह कदम उसकी साख के साथ ही आर्थिक संकट का मामला बन सकता है।

 हांगकांग के लोकतंत्र कार्यकर्ता बीजिंग की चेतावनी के बावजूद रविवार को व्यापक स्तर पर रैली निकालने की तैयारी कर रहे हैं।

पिछले 10 हफ्तों से चल रहे प्रदर्शनों ने इस अंतरराष्ट्रीय आर्थिक केंद्र को संकट में डाल दिया है। उधर चीन के वामपंथी शासन ने कड़ा रुख अपनाया हुआ है और हिंसक प्रदर्शनकारियों के कदमों को ‘‘आतंकवादी की तरह’’ करार दिया है।

प्रदर्शनकारी बड़ी रैलियां करने की योजना बना रहे हैं जिसका मकसद चीन और शहर के गैर निर्वाचित नेताओं को यह दिखाना है कि उनके आंदोलन को अब भी व्यापक जनसमर्थन हासिल है।

प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को शहर के हवाई अड्डे पर यात्रियों को विमानों पर सवार होने से रोक दिया था और बाद में दो पुरुषों से मारपीट की जिस पर उन्होंने चीन का जासूस होने का आरोप लगाया।

चीन की सरकारी मीडिया ने ‘शेनजेन’ में सीमा के पास सैन्य कर्मियों एवं बख्तरबंद वाहनों की मौजूदगी की तस्वीरें प्रकाशित की।

अमेरिका ने चीन को सेना भेजने के खिलाफ आगाह किया है। कई विश्लेषकों का मानना है कि चीन का यह कदम उसकी साख के साथ ही आर्थिक संकट का मामला बन सकता है।

टॅग्स :चीनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा