लाइव न्यूज़ :

हांगकांग में जिला परिषद चुनावों के लिए हो रहा है मतदान

By भाषा | Updated: November 24, 2019 08:34 IST

जिला परिषद व्यापक तौर पर सलाहकार होती हैं और उनके पास बहुत कम शक्तियां होती हैं

Open in App
ठळक मुद्देचीन सरकार को उम्मीद है कि दैनिक जनजीवन में अशांति और बाधा के चलते मतदाता इस आंदोलन के खिलाफ वोट देंगे मतदान केंद्रों पर भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी से यह सुनिश्चित होगा कि चुनाव शांतिपूर्ण हो। 

 हांगकांग में जिला परिषदों के चुनावों के लिए रविवार को मतदान हो रहा है जिससे यह संकेत मिलेगा कि छठे महीने में पहुंच गए सरकार विरोधी प्रदर्शनों के लिए जनता कितना समर्थन दे रही है। शहर में 18 जिला परिषदों में 452 सीटों के लिए मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें लग गयी हैं।

जिला परिषद व्यापक तौर पर सलाहकार होती हैं और उनके पास बहुत कम शक्तियां होती हैं लेकिन अर्ध स्वायत्त चीनी क्षेत्र में इस चुनाव की सांकेतिक अहमियत बहुत ज्यादा है। अगर विपक्ष अच्छा प्रदर्शन करता है तो इससे पता चलेगा कि जनता अब भी लोकतंत्र समर्थक आंदोलन के साथ है जबकि ये प्रदर्शन हिंसक रूप ले चुके हैं।

हांगकांग में सत्तारूढ़ खेमे और चीन सरकार को उम्मीद है कि दैनिक जनजीवन में अशांति और बाधा के चलते मतदाता इस आंदोलन के खिलाफ वोट देंगे। हांगकांग के मुख्य सचिव मैथ्यू चेउंग ने कहा कि यह मतदान ‘‘वास्तविक लोकतांत्रिक प्रक्रिया’’ है और मतदान केंद्रों पर भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी से यह सुनिश्चित होगा कि चुनाव शांतिपूर्ण हो। 

टॅग्स :हॉन्ग कॉन्गचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल