लाइव न्यूज़ :

हांगकांग ने लोकतंत्र समर्थक चार सांसदों को अयोग्य करार दिया

By भाषा | Updated: November 11, 2020 14:15 IST

Open in App

हांगकांग, 11 नवंबर (एपी) हांगकांग में लोकतंत्र समर्थक चार सांसदों को अयोग्य करार दे दिया गया है। दरअसल बीजिंग ने एक प्रस्ताव पारित किया था, जिसमें स्थानीय सरकार को इसकी अनुमति दी गई थी कि अगर सांसद राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा करार दिए जाते हैं तो उन्हें पद से हटाया जा सकता है।

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार नेशनल पिपुल्स कांग्रेस की स्थायी समिति की मंगलवार और बुधवार को हुई बैठक के बाद ये सांसद अयोग्य करार दिए गये हैं। इस बैठक में उन लोगों को अयोग्य ठहराने के संबंध में प्रस्ताव पारित किया गया जो शहर की स्वतंत्रता की बात करते हैं या शहर के ऊपर चीनी संप्रभुता को स्वीकारने से इनकार करते हैं तथा ऐसे काम करते हैं जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा पैदा होता है या फिर शहर के मामलों में बाहरी ताकतों से हस्तक्षेप की मांग करते हैं।

चारों सासंदों ने एक संवाददाता सम्मलेन में इसकी पुष्टि की है कि उन्हें अयोग्य करार दिया गया है। इनमें से एक सांसद क्वॉक का-की ने कहा कि उन्हें अयोग्य करार देना सार्वजनिक मामलों में हिस्सा लेने के उनके अधिकार और मौलिक कानून का उल्लंघन है।

गौरतलब है कि सोमवार को हांगकांग के 19 लोकतंत्र समर्थक सांसदों ने कहा था कि अगर बीजिंग उनमें से किसी एक को भी अयोग्य करार देता है तो वे शहर की विधायिका परिषद से बड़ी संख्या में इस्तीफा देंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना