लाइव न्यूज़ :

हांगकांग ने चुनावी कानूनों में बदलाव किया, जनता द्वारा निर्वाचित विधायकों की संख्या हुई कम

By भाषा | Updated: May 28, 2021 10:38 IST

Open in App

हांगकांग, 28 मई (एपी) हांगकांग की विधायिका ने चुनावी कानूनों में संशोधन करने वाला एक विधेयक बृहस्पतिवार को पारित किया जिससे जनता द्वारा निर्वाचित विधायकों की संख्या कम हो जाएगी और शहर के लिए फैसले लेने वाले बीजिंग समर्थक विधायकों की संख्या बढ़ जाएगी।

नया कानून शहर के राष्ट्रीय सुरक्षा विभाग को सार्वजनिक पद के लिए लड़ रहे संभावित प्रत्याशियों की पृष्ठभूमि की जांच करने और प्रत्याशी ‘‘देशभक्त” हों, यह सुनिश्चित करने के लिए एक नयी समिति गठित करने की शक्ति देता है।

हांगकांग विधायिका में सदस्यों की संख्या बढ़ाकर 90 की जाएगी जिनमें से 40 का निर्वाचन मुख्यत: बीजिंग समर्थक चुनाव समिति द्वारा किया जाएगा। हांगकांग में मतदाताओं द्वारा सीधे तौर पर चुने जाने वाले विधायकों की संख्या घटकर 20 हो जाएगी जो पूर्व में 35 थी।

विधेयक के पक्ष में 40 और विपक्ष में दो मत पड़े और इसका न के बराबर विरोध किया गया क्योंकि अधिकांश विधायक मुख्यत: चीन समर्थक हैं। इन विधायकों के लोकतंत्र समर्थक सहयोगियों ने पिछले साल सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया था जब चार विधायकों को बीजिंग के प्रति पर्याप्त रूप से वफादार न बताकर विधायिका से बेदखल कर दिया गया था।

बीजिंग के पक्षधर विधायकों ने बुधवार और बृहस्पतिवार को विधेयक पर हुई चर्चा के दौरान इसकी प्रशंसा की और कहा कि ये सुधार हांगकांग के प्रति वफादार न रहने वालों को सार्वजनिक पद के लिए दौड़ में शामिल होने से रोकेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

भारतUjjain: सिंहस्थ महाकुम्भ की तैयारी: 'एकता मॉल' बनेगा देश की विविध कलाओं और शिल्प का संगम केंद्र

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

क्राइम अलर्टपहले मारी गोली, फिर बदमाश लगे कांपने, स्टार्ट नहीं हुई बाइक?, 45 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह को देशी तमंचे से उड़ाया, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल